Indore News: सोयाबीन तेल में मिलावट की आशंका, 8 लाख का माल जप्त
इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा शनिवार रात शहर के पालदा क्षेत्र पर नमूना एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा पालदा स्थित फर्म अथर्व इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया गया।
मौके पर मानव उपभोग हेतु विक्रयार्थ फॉर्म के द्वारा तैयार किए जा रहे सोया स्टार रिफाइंड सोयाबीन तेल, पंखिड़ा ब्रांड मूंगफली तेल नाम से मूंगफली एवं सोयाबीन तेल के पैकिंग का कार्य किया जा रहा था। उक्त तेल की गुणवत्ता में संदेह के आधार पर उक्त दोनों ब्रांड के नमूने लिए गए। साथ ही परिसर में संग्रहित सोयाबीन तेल का लूज नमूना भी जांच हेतु लिया गया एवं संदेह के आधार पर उक्त दोनों ब्रांडों के तेल के स्टॉक को जप्त किया गया। जो लगभग 5174 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए हैं।

बताया गया कि, मौके पर पाई गई अनियमितताओं को लेकर सुधार हेतु सूचना नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पालदा स्थित एक अन्य फर्म सांवरिया इंडस्ट्रीज से अंगूर ब्रांड सोयाबीन तेल एवं लूज सोयाबीन तेल के कुल दो नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर में प्रशासन की ओर से मिलावट के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जहां मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के अंतर्गत अलग-अलग खाद्य वस्तुओं से जुड़े सैंपल लिए जाते हैं, फिर उन्हें जांच के लिए भेजा जाता है। वहीं जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई को अंजाम दिया जाता है। वहीं एक बार फिर प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है, जहां प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
ये भी पढ़े- MP News: एक रात में सियासी उलटफेर, जिन्हें मिलना था टिकट, उन्होंने ही छोड़ दिया कांग्रेस का हाथ












Click it and Unblock the Notifications