Indore News: बारिश में बिगड़ा स्मार्ट सिटी का मैनेजमेंट, जनता परेशान, जनप्रतिनिधि हैरान
मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून अपना दम दिखा रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इंदौर में शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक तेज बारिश ने अपना दम दिखाया, जहां लगातार हुई बारिश के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई।
शहर के विजयनगर चौराहा, BRTS, पलासिया चौराहा, मालवा मिल चौराहा, LIG चौराहा बड़ा गणपति मोना का समेत अलग-अलग स्थान से जल जमाव की शिकायत मिलती रही, जहां जल जमाव के चलते ट्रैफिक जाम की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ा।

भारी बारिश के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगा ट्रैफिक जाम काफी लंबा होता नजर आया, जहां ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों को लगभग 3 से 4 घंटे का वक्त जाम से निकलने में लगा। वहीं जैसे ही शहर में हालत बिगड़ने लगे वैसे ही ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम समेत प्रशासन की टीम ने मैदान संभाला, और ट्रैफिक को व्यवस्थित करने का काम शुरू किया। अव्यवस्थित ट्रैफिक और जल जमाव के चलते लोगों का गुस्सा नजर आया, जहां लोगों ने सोशल मीडिया से लेकर अलग-अलग तरीकों से इस हालात पर दुख व्यक्त करते हुए नाराजगी जाहिर की है।
मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून की एक्टिविटी के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में झमाझम बारिश के जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। इंदौर में शुक्रवार को दिन भर बरसे बदरा के बाद देर शाम स्थिति अनियंत्रित हो गई, जहां शहर के अलग-अलग स्थान पर जलभराव के हालात पैदा हो गए।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश में इन दिनों बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है, जो आने वाले 3 से 4 दिनों तक इसी तरह भारी बारिश करवाएगा। इस स्ट्रांग सिस्टम का असर इंदौर संभाग पर भी देखने मिलेगा, जहां इंदौर जिले समेत आसपास के जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा।
ये भी पढ़े- Indore Weather: मानसून हुआ मेहरबान, आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए












Click it and Unblock the Notifications