Indore News: BJP कार्यकर्ताओं को आया शिवराज सिंह चौहान का वीडियो कॉल, हुई ये बात
मध्यप्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर "बस्ती चलो" अभियान मे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के वार्ड क्रमांक 56 के अंतर्गत "बंसी प्रेस" की चाल क्षेत्र में घर-घर संपर्क अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, वार्ड क्रमांक 56 के पार्षद गजानन गावडे, विधानसभा 3 के देवी अहिल्या मंडल के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह सोलंकी ,वार्ड क्रमांक 56 के बूथ क्रमांक 51 बंसी प्रेस की चाल के अंतर्गत नितिन आरसूल, के निवास पहुंचे थे।
इस दौरान इंदौर एयरपोर्ट पर भाजपा नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं के आग्रह पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे बस्ती संपर्क अभियान की सराहना करते हुए कहा कि, भाजपा के विचार व विकास का इसी प्रकार आप सब घर-घर प्रचार करें, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जी ने कहा कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा "बस्ती बस्ती" संपर्क करके भाजपा के विकास और जन कल्याण की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के अभियान के विषय में प्रकाश डाला।
क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रत्येक गरीब तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही है। हमें बस्ती क्षेत्र का विकास करके उसे विकसित बस्ती बनाना है। सुबह 10:00 बजे से 12:30 तक चले अभियान के अंतर्गत 56 वार्ड संयोजक राजेंद्र केलोनिया, बूथ पालक संजय गेले, जयेश पारीक, मंडल महामंत्री चंद्र प्रकाश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष कौशल शिवरे, शिशिर ग्वालकर, दिनेश शर्मा, मौजी संतोष मसला, राहुल खोल, कैलाश वर्मा, नारायण ठाकुर, अंकित वर्मा आदि उपस्थित थे।
नगर अध्यक्ष दे रहे हैं, बूथ-बूथ दस्तक
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा आज क्षेत्र क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 5 के अंतर्गत जय भवानी नगर के बूथ क्रमांक 228 के अंतर्गत घर-घर दस्तक दी। इस अवसर पर भाजपा की रीति नीति और विकास की जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष ने आम जनता से संवाद किया और शासकीय योजनाओं की अधिक से अधिक लाभ आम जनता तक पहुंचाने का संदेश भी दिया। सुमित मिश्रा के साथ, वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद महापौर परिषद के सदस्य निरंजन सिंह चौहान, गुड्डू, मंडल अध्यक्ष सावन वर्मा, वार्ड अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष गुलाब पथरिया, आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़े- MP के इन जिलों को मिली नई सड़क, नितिन गडकरी का दावा अमेरिका से अच्छे बनेंगे हाइवे












Click it and Unblock the Notifications