CM Shivraj ने दी सौगात, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को भेंट किए स्वीकृति पत्र
खरगोन में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को भेंटकर शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

खरगोन में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को भेंटकर शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल और मंत्री कुंवर विजय शाह समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा की, मध्य प्रदेश शांति का टापू है। अपना खरगोन सचमुच में अद्भुत शहर है। मैं नवग्रहों के इस शहर में सब को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। निमाड़ का गौरव है खरगोन। मेरे भाइयों-बहनों, मैं न खरगोन के विकास में कोई कसर छोड़ूंगा और न ही इंदौर संभाग के विकास में कोई कमी रहने दूंगा।
बीजेपी नेताओं को दिया साफ संदेश
सीएम शिवराज ने कहा की, हम अपनी जनता के कल्याण के लिए काम करते हैं, इसलिए हमने तय किया कि जनता सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगायेगी। अधिकारी और कर्मचारी हर पंचायत में शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। जब खरगोन में अप्रिय स्थिति थी और शहर को दंगों की आग में झोंक दिया गया था, तब भी मैं लगातार खरगोन की जनता से जुड़ा रहा था। मैं आज फिर कह रहा हूं मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी कीमत पर दंगा,फसाद और गुंडागर्दी चलने नहीं दी जाएगी। जनता की सेवा ही भगवान की सेवा है। इसीलिए मैं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से यही प्रार्थना करना चाहता हूं कि मेरे भाई बहनों जनता की सेवा में लग जाओ, इसी से अपनी राजनीति की सार्थकता है। खरगोन निमाड़ का गौरव है। इसकी अनेकों विशेषताएं हैं। यह सचमुच में बहुत अद्भुत शहर है। यहां नवग्रह का ऐसा मंदिर है जहां सूर्य की किरण सबसे पहले पहुंचती हैं।
लव जिहाद को लेकर कही ये बात
मैं मध्यप्रदेश की धरती पर लव के नाम पर जिहाद को किसी भी कीमत पर नहीं होने दूंगा। धर्मांतरण का कुचक्र मध्यप्रदेश में नहीं चलेगा। पेसा में यह तय किया गया है कि 100 एकड़ तक की सिंचाई वाले तालाबों की व्यवस्था ग्राम सभा देखेगी। इस तालाब से होने वाले सिंघाड़े या मछली को भी बेचने का अधिकार ग्राम सभा को होगा। युवाओं को पेसा कोऑर्डिनेटर और सीएम जनमित्र बनाया जायेगा, ताकि जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुचारू रूप से लागू करवाने में आप सहयोगी बन सकें। निमाड़ उत्सव इस वर्ष भी महेश्वर में धूमधाम से मनाया जायेगा, इसकी व्यापक पैमाने पर व्यवस्था की जायेगी। खरगोन में मेडिकल कॉलेज की भी हम व्यवस्था करेंगे।
ये भी पढ़े- MP weather update : मावठा गिरते ही बिगड़ा मालवा का मौसम, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड












Click it and Unblock the Notifications