CM Shivraj ने पीथमपुर में जनसभा को किया संबोधित, कमलनाथ पर साधा निशाना
प्रदेश में एक बार फिर चुनावी माहौल बना हुआ है, जहां ऐसे ही चुनावी माहौल के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान धार जिले के पीथमपुर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया.

Recommended Video

धार जिले के पीथमपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सहभागिता की है। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा की, मध्यप्रदेश में 1 लाख 14 हजार शासकीय पदों पर भर्ती की जा रही है। मेरे बेटे-बेटियों को रोजगार मिल सके इसके लिए जितने स्थान शासकीय नौकरियों में हो सकते थे, वो हमने निकालने का काम किया। आगे और भी निकालेंगे। इंदौर में तीन दिन पहले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुआ। हमने दुनियाभर से उद्योगपति बुलाए और कहा कि मध्यप्रदेश में कारखाना लगाओ ताकि हम अपने बच्चों को रोजगार दे सकें। धार व पीथमपुर के आसपास करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आएगा जिससे 2 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
कमलनाथ पर जमकर साधा निशाना
सीएम शिवराज ने कहा की, हमने योजना बनाई कि 12वीं में अच्छे नम्बर आने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा। कमलनाथ जी मेरे उन भांजे-भांजियों ने आपका क्या बिगाड़ा था जो उनके लैपटॉप छीन लिए। हमने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्य किये हैं। सबसे पहले निकाय चुनाव में बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। मुझे यह बताते हुए गर्व है कि मेरी बहनें पचास फीसदी से अधिक सीटों पर चुनकर आईं और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रही हैं। मेरे भाइयों-बहनों, मैं आप सबसे निवेदन करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों को अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनायें और विकास की जवाबदारी मामा को सौंप जाइये।
हमारी सरकार जनता की सेवा के लिए है
सीएम शिवराज ने कहा कि, मैं जनता का प्रथम सेवक हूं। मैं अठारह-18 घंटे काम करता हूं। लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या थकते नहीं हो? मैं कहता हूं कि मुझे थकने का हक ही नहीं है, जिसको साढ़े 8 करोड़ जनता की चिंता करनी हो, वो कैसे थक सकता है। प्रदेश भर में 29 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। अकेले धार जिले में 2 लाख नौजवान बेटे-बेटियों को रोजगार मिलेगा। धार में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। धार आगे बढ़े, प्रगति और विकास करे। इसमें हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। धार के विकास के द्वार खोले जाएंगे। हमारी सरकार जनता की सेवा के लिए है। हमने सीएम जनसेवा अभियान चलाया और तय किया कि जनता दर-दर की ठोकरें नहीं जाएगी। वार्डों तथा पंचायतों में शिविर लगाए और मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि 15 हजार लोगों के नाम अलग-अलग योजनाओं में जोड़ दिए गए हैं। मेरे भाइयों-बहनों, आपसे निवेदन करने आया हूं कि अपना आशीर्वाद देकर भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिका बनाना, ताकि विकास के कार्य अवरुद्ध न हों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सुगमता से आप तक पहुंचता रहे।
ये भी पढ़े- हाथ जोड़ो नहीं, माफी मांगो यात्रा निकालो...बड़वानी में CM Shivraj ने कांग्रेस पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications