MP : झाबुआ SP को भारी पड़ी स्टूडेंट्स से अभद्रता, शिवराज सरकार ने लिया एक्शन

झाबुआ, 19 सितंबर : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां इस ऑडियो में झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी और पॉलिटेक्निक छात्रों के बीच संवाद सुनाई पड़ रहा है। इस ऑडियो में जब पॉलिटेक्निक छात्रों ने एसपी अरविंद तिवारी को अपनी समस्या बताने की कोशिश की तो एसपी अरविंद तिवारी इतने भड़क गए कि, उन्होंने फोन कॉल पर ही छात्रों को गाली गलौज करते हुए धमकियां दी। वहीं ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया, जहां शिवराज सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए एसपी अरविंद तिवारी को हटाने के निर्देश दे दिए हैं।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: छात्रों से अभद्रता करने पर Jhabua SP को हटाया गया | वनइंडिया हिंदी *News
    indore

    कुछ ऐसा है पूरा मामला

    झाबुआ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्टूडेंट्स के बीच आपसी विवाद हो गया, जहां यह विवाद बढ़ने पर छात्रों का एक दल शिकायत के लिए एसपी के पास पहुंचा। लेकिन पुलिस ने छात्रों को वापस हॉस्टल लौटने के लिए कहा, जिसके बाद छात्रों ने एसपी अरविंद तिवारी को फोन कर प्रोटेक्शन की मांग की, लेकिन छात्रों की मांग पर एसपी अरविंद तिवारी इतने भड़क गए कि, उन्होंने फोन कॉल पर ही छात्रों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। वहीं इसके बाद जब यह मामला राजधानी भोपाल तक पहुंचा, तो सरकार ने एक्शन लेते हुए एसपी को हटाने के निर्देश दे डाले।

    सीएम शिवराज ने दिए तत्काल एक्शन लेने के निर्देश

    राजधानी भोपाल में आयोजित हुई बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश देते हुए तत्काल प्रभाव से झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, झाबुआ एसपी को तत्काल हटाइए, वह जिस भाषा में बात कर रहे हैं। वह बहुत ही अशोभनीय है। बच्चों के साथ कोई इस भाषा में कैसे बात कर सकता है। इस बैठक में मुख्य सचिव के साथ ही डीजीपी समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+