Indore: सरकार ने लगाया अहातों पर ताला, महिलाओं ने जताया CM Shivraj का आभार

विधानसभा दो की महिलाओं ने दादा दयालु यानि एमएलए रमेश मेंदोला के नेतृत्व में रैली निकालकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया, और ऐतिहासिक फैसले के लिए धन्यवाद दिया।

indore

Recommended Video

    भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस की प्रशंसा में सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात, देखें खबर

    मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की ओर से लाई गई नई आबकारी नीति प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत लेकर आई है, जहां इस नई नीति के तहत प्रदेशभर के आहातों पर ताला लगाने का फैसला सरकार ने किया है, तो वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कठोर एक्शन लेने के निर्देश सरकार की ओर से दिए गए हैं। वहीं शिवराज सरकार के इस फैसले से खुश विधानसभा दो की महिलाओं ने दादा दयालु यानि एमएलए रमेश मेंदोला के नेतृत्व में रैली निकालकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया, और इस ऐतिहासिक फैसले के लिए धन्यवाद दिया।

    महिलाओं ने जताया सीएम शिवराज का आभार

    सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में दो नंबर विधानसभा के परदेशीपुरा चौराहा से निकली रैली में महिलाओं और छात्राओं की बड़ी संख्या नजर आ रही थी। इस दौरान छात्राएं शिवराज मामा धन्यवाद के नारे लगाती चल रही थी। रैली तीन पुलिया चौराहा, नंदा नगर से होती हुई पाटनीपुरा चौराहा पहुंची। दादा दयालु यानि एमएलए रमेश मेंदोला के नेतृत्व में निकली रैली में निगम सभापति मुन्नालाल यादव, एमआईसी सदस्य जीतू यादव, महामंत्री सुधीर कोल्हे, पार्षद सुनीता चौखंडे, ज्योति शरद पवार, बालमुकुंद सोनी, मनोज मिश्रा, बीजेपी नेता चंदू राव शिंदे, सोनाली विजय परमार, संध्या राधाकिशन जायसवाल, समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुई।

    मध्यप्रदेश में शराब के सारे अहाते बंद

    मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने फैसला लिया है 31 मार्च के बाद मध्यप्रदेश में शराब के सारे अहाते बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही यदि अगर किसी ने शराब पीकर गाड़ी चलाई तो उसमें भी सजा का प्रावधान कर दिया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, हम मध्य प्रदेश को धीरे-धीरे नशा मुक्त करने का काम भी करेंगे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की ओर से लाई गई नई आबकारी नीति प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत लेकर आई है, जहां इस नई नीति के तहत प्रदेशभर के आहातों पर ताला लगाने का फैसला सरकार ने किया है, तो वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कठोर एक्शन लेने के निर्देश सरकार की ओर से दिए गए हैं। वहीं शिवराज सरकार के इस फैसले से खुश विधानसभा दो की महिलाओं ने दादा दयालु यानि एमएलए रमेश मेंदोला के नेतृत्व में रैली निकालकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।

    ये भी पढ़े- MP news: पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए राजू की वतन वापसी, ट्रेन से उतरते ही मां के लगा गले

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+