Indore में होने जा रही BJP के फायरब्रांड नेता की एंट्री, 'अहिल्या उत्सव' में शामिल होंगे सीएम योगी
MP में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां अब सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी के एक ऐसे फॉयर ब्रांड नेता की एंट्री होने जा रही है, जिसकी एंट्री से पहले ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोग आतुर नजर आ रहे हैं।
जी हां, आपने ठीक पहचाना वो नेता कोई और नहीं बल्कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को अहिल्या उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर को नमन करेंगे। इसी के साथ वे कुछ और कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं।

13 सितंबर को आएंगे सीएम योगी
एमपी में आगामी दिनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जहां इससे पहले अब बीजेपी के दिग्गज नेताओं की एमपी एंट्री का सिलसिला जारी है। वहीं अब बीजेपी के फायरब्रांड नेता कहलाने वाले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इंदौर दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे 13 सितंबर को इंदौर में होने वाले लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की पुण्यतिथि समारोह में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने योगी आदित्यनाथ से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया था, जिसके बाद अब योगी आदित्यनाथ की ओर से इस कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही गई है।
हर साल होता है कार्यक्रम
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 13 सितंबर को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की पुण्यतिथि पर अहिल्या उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां गांधी हॉल से राजवाड़ा तक पालकी यात्रा निकाली जाएगी. अहिल्या उत्सव का कार्यक्रम अबकी बार बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकी इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। वहीं इस कार्यक्रम में समाज के लिए अच्छा काम करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमपी में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां अब सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी के एक ऐसे फॉयर ब्रांड नेता की एंट्री होने जा रही है, जिसकी एंट्री से पहले ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोग आतुर नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications