Indore news: जिले के सभी पिकनिक स्पॉट पर धारा 144 लागू, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पर्यटन स्थलों पर लगातार भीड़ बढ़ती चली जा रही है, जहां अब हादसों को रोकने के लिए इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने जिले के सभी पिकनिक स्पॉट पर धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही कलेक्टर इलैया राजा टी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद अब जिले के पिकनिक स्पॉट पर भीड़ बढ़ने लगी है, जहां हादसों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
इंदौर में बारिश के दिनों में पिकनिक स्पॉट पर बढ़ती भीड़ और भीड़ के चलते बढ़ते खतरे को देखते हुए कलेक्टर द्वारा सभी पिकनिक स्पॉट पर धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही आने वाले समय में तेज बारिश और नदी के उफान को देखते हुए कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, जिसमें वीकेंड पर पुलिस पेट्रोलिंग के साथ अनाउंसमेंट की भी व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है।

पेट्रोलिंग के लिए दिए निर्देश
कलेक्टर इलैया राजा टी ने कहा की, पिकनिक स्पॉट पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए वीकेंड पर जहां एक ओर अनाउंसमेंट करवाया जाएगा। साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था की गई है। वहीं लोगों से कलेक्टर इलैया राजा टी ने अपील की है कि ऐसी जगह पर सेल्फी लेते टाइम सुरक्षा को ध्यान में रखकर किसी भी खतरनाक स्थान पर न जाया जाए, वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने इन सभी पिकनिक स्पॉट पर सूचना के बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए हैं, और लगातार पुलिस पेट्रोलिंग के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।
हाल ही में हुआ था हादसा
इंदौर में पर्यटन स्थलों पर लगातार भीड़ बढ़ती चली जा रही है, जहां अब हादसों को रोकने के लिए इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने जिले के सभी पिकनिक स्पॉट पर धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही कलेक्टर इलैया राजा टी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद अब जिले के पिकनिक स्पॉट पर भीड़ बढ़ने लगी है, जहां हादसों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इंदौर में बारिश के दिनों में पिकनिक स्पॉट पर बढ़ती भीड़ और भीड़ के चलते बढ़ते खतरे को देखते हुए कलेक्टर द्वारा सभी पिकनिक स्पॉट पर धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही आने वाले समय में तेज बारिश और नदी के उफान को देखते हुए कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, जिसमें वीकेंड पर पुलिस पेट्रोलिंग के साथ अनाउंसमेंट की भी व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है।
ये भी पढ़े- MP news: सेल्फी के चक्कर में 400 फीट गहरी खाई में गिरे दो दोस्त, एक बचा, एक ने गंवाई जान












Click it and Unblock the Notifications