MP news: सेल्फी के चक्कर में 400 फीट गहरी खाई में गिरे दो दोस्त, एक बचा, एक ने गंवाई जान

प्रदेश का आर्थिक राजधानी इंदौर में मानसून के बाद बड़ी संख्या में लोग पर्यटन स्थलों की ओर पहुंचने लगे हैं, हाल ही में शहर के पास स्थित मोहाडी फॉल में पिकनिक मनाने गए दो दोस्त सेल्फी के दौरान फिसल गए, जिसमें से एक को बचा लिया गया तो वहीं दूसरा गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों दोस्त सेल्फी ले रहे थे, और अचानक पैर फिसल जाने के चलते हादसा हो गया।पैर फिसल जाने से दोनों दोस्त गहरी खाई में जा गिरे। गहरी खाई में गिरने से एक युवक झाड़ियों में फंस गया, जिसे दोस्तों ने बचा लिया तो वहीं दूसरा युवक लगभग 300 से 400 सीट गहरी खाई में जा गिरा, जहां उसकी मौत हो गई।

indore

कुछ इस तरह हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, मोहड़ी फॉल पिकनिक स्पॉट पर यह हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास हुआ, जब खजराना में रहने वाले 19 साल का युवक यहां अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। यह सभी दोस्त घर पर बगैर सूचना दिए निकले थे, जहां दोपहर करीब 1 बजे वाटरफॉल पर पहुंचे, और सेल्फी लेने लगे, तभी अचानक पैर फिसल जाने के चलते यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

वन्यजीवों ने खाया चेहरा

जानकारी के मुताबिक हादसा होते ही दोस्त अपने स्तर पर युवक को तलाशने लगे, जहां लंबे समय तक युवक के ना मिलने पर दोस्तों ने पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी थी। मौके पर पुलिस पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा हो जाने के चलते सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा। वहीं फिर एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जहां लगातार 22 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने शव को निकाला। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि, शव का चेहरा और कुछ हिस्से के कड़े वन्यजीव खा चुके हैं। वहीं अब पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+