Indore news: सांसदों के निलंबन पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, प्रदर्शन कर विरोध जताया

MP में लोकसभा से 142 सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन दिया। इंदौर में भी जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। प्रदर्शन में कांग्रेस संगठन के सभी विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक शामिल हुए।

शहर के रीगल चौराहे पर हुए विरोध- प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर उंगली रखकर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की, इतना ही नहीं इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।

Indore

धरना-प्रदर्शन किया गया

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। 'लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ' मुद्दे को लेकर I.N.D.I.A. गठबन्धन के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस के साथ गठबंधन से जुड़े अन्य राजनीतिक दल भी शामिल हुए। इस दौरान शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढ़ा, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष पटेल, देवेंद्र सिंह यादव, अरविंद बागड़ी, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, कांग्रेस नेता पिंटू जोशी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- MP news: कांग्रेस के लिए बदलाव जरूरी या मजबूरी, क्यों बुजुर्गों से लेकर युवाओं को सौंपी संगठन की चाबी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+