Indore news: इंदौर में इस दिन होगी समरसता यात्रा की एंट्री, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए?

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संत शिरोमणी श्री रविदास स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। समूचे प्रदेश में सामाजिक समरसता निर्माण के लिए यह कार्य मील का पत्थर साबित होगा।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मध्यकालीन भक्ति संत श्री रविदास की शिक्षाएं हम सबके लिए प्रेरणा की स्रोत हैं। यह हर्ष का विषय है कि 12 अगस्त को सागर में उनकी शिक्षाओं जीवन और कृतित्व पर आधारित स्मारक निर्माण का भूमिपूजन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

indore

इंदौर आएगी समरसता यात्रा

मंत्री तुलसी सिलावट ने समाज के समूचे वर्ग से इस समरसता यात्रा में सहभागिता का आह्वान किया है। मंत्री सिलावट ने बताया कि, मध्यप्रदेश में सिंगरोली, बालाघाट, धार और नीमच से एक साथ समरसता यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। यात्रा के दौरान सभी विकासखंड के नदियों से जल किया जा रहा है और यात्रा में प्रतिदिन सद्गुरु के जीवन पर आधारित संवाद कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। इंदौर ज़िले में यह यात्रा धार से होते हुए 3 अगस्त को प्रवेश करेगी। सिलावट ने कहा है कि यात्रा का एक जन संगम के रूप में सागर में समापन होगा। उन्होने इंदौर ज़िले में यात्रा के प्रवेश के दौरान सभी से सहभागिता का आव्हान किया है।

नीमच से भी निकली यात्रा

नीमच जिले के नया गांव से संत शिरोमणी श्री रविदास मंदिर निर्माण, समरसता यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ था। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जनसभा को संबोधित किया था। नीमच के नयागांव से प्रारंभ हुई समरसता यात्रा का खरगोन जिले में 29 जुलाई को मगरखेड़ी से प्रवेश होगा। मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा की, संत शिरोमणी श्री रविदास जी महाराज ने सामाजिक समरसता पर आधारित समतामूलक समाज के निर्माण का संदेश दिया है। उन्होने समाज के सभी लोगों को मिल जुलकर रहने और ज्ञान के मार्ग पर चलकर ईश्वर की आराधना पर बल दिया है। हम सभी संत शिरोमणी श्री रविदास जी महाराज के जीवन दर्शन को अपने जीवन में अपनाएं और समतामूलक समाज निर्माण में सहभागी बने।

ये भी पढ़े- Indore news: विधानसभा 2 में आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+