Sajjan Singh Verma ने BJP सरकार पर साधा निशाना, बताई Bharat jodo yatra की success story
कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। साथ ही पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर में पत्रकार वार्ता आयोजित की, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। साथ ही पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा तो वहीं भारत जोड़ो यात्रा की सक्सेस स्टोरी भी मीडिया से सामने रखी।
सज्जन सिंह वर्मा ने कही ये बात
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, भारत जोडो यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश पहुंची थी, और बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जैसे जिलों में 387 किलोमीटर का सफ़र तय करते हुए 4 दिसंबर की शाम को यह यात्रा राजस्थान पहुंची। इस बीच मध्यप्रदेश की जनता ने पूरे 12 दिनों तक इस यात्रा को जो ऐतिहासिक और बेमिसाल प्यार दिया, स्वागत किया, सिद्ध कर दिया की मध्यप्रदेश की धरती नफरत की बजाय प्रेम और सौहार्द को अपनाना चाहती है। इसी के साथ पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
BJP पर जमकर साधा निशाना
इसी के साथ उन्होंने कहा कि, देश की जनता अब यह समझ चुकी है कि, अगर दिल्ली की तानाशाह सरकार विपक्ष की बात सुनती, यदि विपक्ष को संसद में जनता की आवाज उठाने का मौका मिलता, यदि संवैधानिक संस्थाओं को पंगु ना बनाया गया होता, यदि अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने के प्रयास ना होते, यदि लोकतंत्र के सभी खंबे मजबूती से खड़े रहते तो राहुल जी को भारत जोड़ो यात्रा निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ती, लेकिन अफसोस कि भारत की राजनीतिक सत्ता सभी विरोधी स्वरों को बेरहमी से कुचल देना चाहती है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर में पत्रकार वार्ता आयोजित की, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी।
ये भी पढ़े- MP में होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारी, इंदौर, भोपाल और खजुराहो में होंगे आयोजन












Click it and Unblock the Notifications