इंदौर में नगर निगम चुनाव संपन्न, कुछ ऐसी रही BJP और कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी की दिनचर्या

इंदौर, 6 जुलाई: मतदान के दिन सुबह से ही जहां मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था, तो वहीं प्रत्याशी भी पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके थे, बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने पत्नी जूही भार्गव और परिवारजनों के साथ सबसे पहले रणजीत हनुमान मंदिर और चिंतामण गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान का पूजन अर्चन किया. इस दौरान पुष्यमित्र भार्गव के चेहरे पर मंद मुस्कान नजर आ रही थी.

पुष्यमित्र भार्गव का कॉमन मैन अंदाज

पुष्यमित्र भार्गव का कॉमन मैन अंदाज

सियासत के गढ़ इंदौर में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया, जहां भगवान रणजीत का आशीर्वाद लेकर चुनावी रण में उतरे बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव का कॉमन मैन अंदाज भी देखने मिला, इतना ही नहीं मतदान के दिन पूरा समय पुष्यमित्र एक्टिव रहे, जहां वे लगातार पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान की जानकारी भी जुटाते रहे.

कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने भी संभाला मैदान

कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने भी संभाला मैदान

प्रदेशभर के साथ-साथ इंदौर में भी मतदान को लेकर अच्छा खासा उत्साह दिखाई दिया, जहां मतदाताओं ने पूरे जोश के साथ लोकतंत्र के महोत्सव में हिस्सा लेते हुए, अपने मताधिकार का उपयोग किया. वहीं कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने भी परिवार के साथ मतदान किया, इस दौरान शुक्ला दिन भर पोलिंग बूथ पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे.

संजय शुक्ला ने परिवार के साथ किया मतदान

संजय शुक्ला ने परिवार के साथ किया मतदान

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला मतदान के दिन सुबह से ही मैदान में नजर आ रहे थे, जहां उन्होंने सबसे पहले परिवार के साथ अपने मताधिकारी का उपयोग किया. इस दौरान संजय शुक्ला के साथ उनकी पत्नी अंजलि शुक्ला और बच्चे नजर आ रहे थे. वहीं मतदान के बाद संजय शुक्ला अलग-अलग पोलिंग बूथ पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते भी नजर आ रहे थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+