Ujjain में लगेगा रोजगार मेला, सैकड़ों बेरोजगारों को मिलेगी मनपसंद नौकरी
उज्जैन जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन 23 जून को प्रात: 10 बजे से 3 बजे इस्कॉन मन्दिर के सामने 153 महाश्वेता नगर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में किया जायेगा। बेरोजगार युवकों को प्लेसमेंट ड्राईव में शामिल होने के लिये ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा।
ड्राईव में 18 से 35 वर्ष के आवेदक जो कि 8वी से लेकर स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई के आवेदक भी उक्त पदों हेतु योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। मध्यप्रदेश में अब युवाओं को रोजगार देने के लिए अलग-अलग तरह की पहल की जा रही है, जहां इसके मद्देनजर अलग-अलग शहरों में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं।

लगातार जारी है प्लेसमेंट ड्राइव
एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राईव में भाग लेने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण-पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाण-पत्रों की फोटोप्रतियां आवश्यक रूप से साथ में लायें। इस आशय की जानकारी प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ने दी। मध्यप्रदेश में अब युवाओं को रोजगार देने के लिए अलग-अलग तरह की पहल की जा रही है, जहां इसके मद्देनजर अलग-अलग शहरों में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं।
रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लग रहे रोजगार मेलों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जहां अब लगातार रोजगार मेले सक्सेस होते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: प्रदूषण फैलाने वाले हो जाएं सावधान, प्रशासन ने तैयार किया कार्रवाई का खास प्लान












Click it and Unblock the Notifications