MP के बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी, इन शहरों में लगने जा रहा रोजगार मेला
मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जहां इन मेलों में शामिल होकर युवा अच्छी नौकरियां प्राप्त कर सकते हैं.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर द्वारा 17 मार्च को प्रातः 10:30 बजे से 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास) 10 पोलोग्राउन्ड इन्दौर में किया जा रहा है। रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनीयाँ जैसे- वनपाईन्टवन, एसआईएस सिक्योरिटी, डी०टी० इण्डस्ट्रीज, श्याम ऑटोमोटिव पटेल मोटर्स, जस्टडॉयल एवं कल्पमोनेटरी आदि के लगभग 350 से अधिक विभिन्न पदों जैसे-सेल्स एक्जिकिटीव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, मार्केटिंग, टीम लिडर, सुरक्षा गार्ड, ऑपरेटर आदि के पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनीयों के प्रतिनिधि आवेदको के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे।
ये दस्तावेज साथ लेकर आएं आवेदक
रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास आवेदक एवं तकनिकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है। उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि, रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियाँ एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लावें।
उज्जैन में भी होगा आयोजन
16 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय परिसर 153 महाश्वेता नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में विभिन्न कंपनियों, नियोजकों द्वारा सर्विस एडवाइजर, सहायक टेक्नीशियन, इलेक्ट्रीशियन, डाटा इंट्री ऑपरेटर, सेल्स मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, इंश्योरेंस एडवाइजर आदि पदों पर भर्ती की जायेगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 8वी कक्षा उत्तीर्ण से लेकर स्नातक, आईटीआई समस्त ट्रेड के इच्छुक आवेदक पासपोर्ट साइज के फोटो व रोजगार पंजीयन शैक्षणिक योग्यता के सभी दस्तावेजों के साथ 16 मार्च को प्रात: 10.30 बजे से 3 बजे के बीच रोजगार मेला स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं।
ये भी पढ़े- MP के Mhow में तेंदुए ने किया हमला, कुछ इस तरह बुजुर्ग ने बचाई जान












Click it and Unblock the Notifications