MP के Mhow में तेंदुए ने किया हमला, कुछ इस तरह बुजुर्ग ने बचाई जान

इंदौर में महू के पास ग्राम मांगलिया में बुजुर्ग अपने पशुओं को चराने जंगल की ओर गए थे। इस दौरान पशुओं को देखते ही तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें बुजुर्ग घायल हो गए.

indore

मध्यप्रदेश के महू में हैरान कर देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां ढोर चराने जंगल में गए बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से बुजुर्ग घायल हो गए। वहीं बुजुर्ग ने अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए पर कुल्हाड़ी से वार किया जिसके डर से तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। घटनाक्रम सुबह के वक्त हुआ जब बुजुर्ग ढोर चराने जंगल की ओर गए थे। वहीं पशुओं को देखकर तेंदुआ बुजुर्ग के पास पहुंचा, जहां पशुओं के वहां से भाग जाने पर तेंदुए ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग घायल हो गए। वहीं बुजुर्ग ने अपनी जान बचाने के लिए जवाबी वार किया जिससे तेंदुआ भाग गया।

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक घटनाक्रम महू के पास ग्राम मांगलिया में घटित हुआ, जहां बुजुर्ग अपने पशुओं को चराने जंगल की ओर गए थे। इस दौरान पशुओं को देखते ही तेंदुए ने हमला कर दिया, जहां पशु तो तेंदुए को देख कर भाग खड़े हुए, लेकिन बुजुर्ग तेंदुए का शिकार बन गए। तेंदुए ने बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तेंदुए के हमले से बुजुर्ग के पैर में हल्की चोट आई है। वहीं बुजुर्ग ने जैसे-तैसे तेंदुए से खुद को छुड़ाया, और ग्रामीणों को घटनाक्रम की सूचना दी, इसके बाद ग्रामीण बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां फिलहाल बुजुर्ग का इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक बुजुर्ग की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, जहां उन्हें हल्की चोट आई है, उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

पहले भी हो चुका है हमला

जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला हो चुका है, जिसके चलते ग्रामीण घायल हो चुके हैं। आए दिन इसी तरह का हमला जंगल में होते रहता है, जहां तेंदुए ग्रामीणों को अपना शिकार बनाते हैं। इतना ही नहीं तेंदुए अक्सर पशुओं पर भी हमला कर देते हैं, जिससे पशुओं को भी नुकसान पहुंचता है। वहीं अब लगातार तेंदुए से हमले के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां एक बार फिर से महू के नजदीक ग्राम मांगलिया में ढोर चराने जंगल में गए बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से बुजुर्ग घायल हो गए। वहीं बुजुर्ग ने अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए पर कुल्हाड़ी से वार किया जिसके डर से तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।

ये भी पढ़े- Indore ने दिखाया सफाई का जज्बा, क्यों ये शहर स्वच्छता में है नंबर 1, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+