Indore में लगेगा रोजगार मेला, बेरोजगारों को मिलेगा नौकरी का मौका
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, इंदौर जिले में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है.

इंदौर जिले में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर द्वारा 19 मई 2023 (शुक्रवार) को प्रातः 10:30 बजे से 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास) 10 पोलोग्राउन्ड इन्दौर में किया जा रहा है। उक्त रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियों जैसे- विशाल मेगा मार्ट, एवेन्यू ई-कामर्स, विक्टरी टर्मीनल, रूपरंग स्टोर्स, मेनपॉवर सर्विसेज, चेकमेट सर्विसेज,जस्टडॉयल एवं एसडी कन्सल्टेन्ट आदि के लगभग 600 से अधिक विभिन्न पदों नौकरी के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।
योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जाएगा
युवाओं को सेल्स एक्जिकिटीव, डिलेवरीबॉय, टेलीकॉलर, मार्केटिंग, टीम लिडर, सुरक्षा गार्ड, हैल्पर, पेकर, राईडर आदि के पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार दिलाया जाएगा।इसके लिए कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे। उक्त मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की अनपढ़ से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास है, अथवा तकनीकी योग्यता के आवेदक उक्त पदों हेतु रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जाएगा। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाना होगा।
रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लग रहे रोजगार मेलों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जहां अब लगातार रोजगार मेले सक्सेस होते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Omkareshwar में हादसा, बीच नदी में नाव पलटी, 2 साल के मासूम समेत एक व्यक्ति की डूबने से मौत












Click it and Unblock the Notifications