MP के इस जिले में लगेगा रोजगार मेला, सैंकड़ों युवाओं को मिलेगी नौकरी
जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, पुराना कलेक्ट्रेट, खरगोन में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी कम्पनियों द्वारा भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते ने बताया कि, रोजगार मेले में 8वीं, 12वीं एवं स्नातक, युवक एवं युवतियां जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष हो। वे अपनी शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूचियां, रोजगार कार्यालय का पंजीयन (अनिवार्य), आधार कार्ड, जाति एवं मूल निवासी के प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां तथा अपने पासपोर्ट साइज के दो फोटो लेकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये हेल्पलाइन नम्बर 07282-232787 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

MP में इन दिनों युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर खुल रहे हैं, जहां सरकारी नौकरी के साथ-साथ अब प्राइवेट क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इंदौर में भी अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिल रहे हैं, जहां मल्टीनेशनल कंपनियों की ओर से अब युवाओं की भर्ती शुरू कर दी गई है।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आगामी 21 जून को हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड द्वारा अपने हरिद्वार स्थित प्लांट के लिए एक दिवसी विशेष प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 200 रिक्त पदों पर कंपनी द्वारा भर्ती की जाएगी।
कैंप में सम्मिलित होने के लिए आवेदक दसवीं उत्तीर्ण हो, फिटर, टर्नर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिष्ट ,वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय से आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस कैंपस में महिला-पुरुष दोनों सम्मिलित हो सकते हैं। महिला आवेदकों के लिए इलेक्ट्रिशियन व्यवसाय से आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, पुराना कलेक्ट्रेट, खरगोन में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore News: महिलाओं के लिए लगने जा रहा रोजगार मेला, नौकरी का मिलेगा मौका












Click it and Unblock the Notifications