MP के इस विकासखंड में लगा रोजगार मेला, इतने युवाओं को मिली नौकरी

जिला रोजगार कार्यालय बड़वानी एवं रिलायंस फाउंडेशन के संयुत तत्वाधान में आजीविका भवन में रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसमें 96 युवाओ ने अपना पंजीयन किया.

indore

पानसेमल विकासखंड में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों ने आवेदन किया। आजीविका कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला रोजगार कार्यालय बड़वानी एवं रिलायंस फाउंडेशन के संयुत तत्वाधान में आजीविका भवन में रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसमें 96 युवाओ ने अपना पंजीयन किया, जिनमें से 75 युवाओं का चयन 9 कंपनियों के द्वारा किया गया। रोजगार मेले में जिला रोजगार कार्यालय बड़वानी से जिला रोजगार अधिकारी टीएस डुडवे, ग्रामीण आजीविका विभाग से ब्लाक मैनेजर रंजना जमरे एवं दिलीप मोरे, जाती पाटिल, मीना भालसे, शोभा पवार, मगन राठौर, रिलायंस फाउंडेशन से निराम एवं संबंधित कंपनी से उनके प्रतिनिधी उपस्थित थे।

रोजगार को लेकर सराहनीय पहल

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है।

लगातार निकल रही भर्तियां

मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए भर्तियां निकाली जा रही हैं, जहां जानकार इसे साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को सौगात देने के नजरिए से देख रहे हैं। इससे पहले राजधानी भोपाल में हुए कार्यक्रम के दौरान भी सरकार ने युवाओं को कई सारी सौगातें दी थी, तो वहीं अब लगातार निकल रही बंपर भर्तियां युवाओं के मन में कई सवाल पैदा कर रही है। वहीं एक बार फिर पानसेमल विकासखंड में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों ने आवेदन किया। आजीविका कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला रोजगार कार्यालय बड़वानी एवं रिलायंस फाउंडेशन के संयुत तत्वाधान में आजीविका भवन में रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसमें 96 युवाओ ने अपना पंजीयन किया, जिनमें से 75 युवाओं का चयन 9 कंपनियों के द्वारा किया गया।

ये भी पढ़े- Indore कलेक्टर का Action, जिला अस्पताल के अनुपस्थित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+