Indore news: महापुरुषों के नाम पर होंगे सड़क मार्गों के नाम, शहर में होंगे 40 करोड़ से अधिक के काम

स्मार्ट सिटी इंदौर अब विकास के ट्रैक पर रफ्तार भरती नजर आ रहा है, जहां नगर निगम भी लगातार शहरहित को लेकर फैसले ले रही है। वहीं अब एक बार फिर नगर निगम इंदौर की एमआईसी बैठक आयोजित की गई, जिसमें एमआईसी ने शहर से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर मंथन करते हुए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में महापौर सभाकक्ष में मेयर इन काउंसिल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त हर्षिका सिंह, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, अभिषेक शर्मा, नंदकिशोर पहाडिया, राजेश उदावत, राकेश जैन, जीतु यादव, मनीष शर्मा मामा, समस्त अपर आयुक्त, समस्त विभाग प्रमुख व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Indore

विकासकार्य को स्वीकृति प्रदान की गई

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मेयर इन काउंसिल की बैठक में झोन क्रमांक 06 वार्ड क्र. 27 के अन्तर्गत अनूप टॉकिज चौराहे से आई.टी.आई चौराहा तक शेष क्षतिग्रस्त ड्रेनेज लाईन के स्थान पर नई ड्रेनेज डालकर नंदानगर, बजरंग नगर, कारस देव नगर, अनुदेशक नगर, क्लर्क नगर कालोनी की गलियों की लाईनों को जोड़ने राशि रुपये 8,38,93,964, भंवरकुआं चौराहे से आई.टी. पार्क चौराहे तक एवं तेजाजी नगर अण्डरपास से पुष्पकुंज हास्पिटल तक स्टार्म वॉटर लाईन डालने तथा आवश्यकता अनुसार विभिन्न स्थान पर फुटपाथ निर्माण कार्य राशि रुपये 8,60,41,319, तेजपुर गडबडी पुल के आगे ए.बी.रोड़ से ट्रेजर टाउनशीप मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य रुपये 12,93,21,452, तिलक नगर श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल से गोयल नगर पानी की टंकी तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण करने राशि रुपये 2,59,22,460 की स्वीकृति प्रदान की गई।

इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

इसके साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में इंदौर शहर की हाय सेकेण्डरी व हाई स्कुल की मेधावी छात्राओ को ई स्कूल, लेपटॉप व सायकल देने के घोषणा के क्रम में मेयर इन काउंसिल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव स्वीकृत किया गया, जिसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से एमपी बोर्ड परीक्षा में इंदौर की 12 वी कक्षा में मेरिट में कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय में उत्तीर्ण 03 छात्राओ को ई-स्कूटी, हाई स्कूल में मेरिट सूची अनुसार प्रथम 05 छात्राओ को 05 लेपटॉप तथा अन्य मेरिट सूची अनुसार 10 अन्य छात्राओ को 10 सायकल प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

ये भी पढ़े- Indore news: महापौर पुष्यमित्र भार्गव का अलग अंदाज, सिटी बस में जनता से ली विकास की राय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+