Indore news: महापौर पुष्यमित्र भार्गव का अलग अंदाज, सिटी बस में जनता से ली विकास की राय
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार नए नवाचार करते नजर आ रहे हैं, जहां वे आमजन के बीच पहुंच रहे हैं, और आमजन का सुझाव लेकर इंदौर शहर के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
हाल ही में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एक अलग अंदाज फिर से सामने आया है, जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव नगर निगम एमआईसी की बैठक में शामिल होने सिटी बस की सहायता से पहुंचे थे। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रास्ते भर आमजन से बातचीत करते हुए अलग-अलग मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए हैं।

महापौर ने ली राय
महापौर पुष्यमित्र भार्गव एमआईसी की बैठक में शामिल होने सिटी बस की सहायता से पहुंचे थे, जहां वे फूटी कोठी चौराहा से सिटी बस में सवार हुए और आमजन से वार्तालाप करते हुए नगर निगम पहुंचे। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रास्ते भर सिटी बस में आमजन से अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत की और महत्वपूर्ण राय ली है। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव को कुछ लोगों ने अपनी समस्या बताते हुए जल्द समस्या के निराकरण की मांग की, जिस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तुरंत समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर
इंदौर कई मामलों में नंबर वन है, स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
ये भी पढ़े- Indore news: 3 अगस्त को इंदौर आएगी संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास समरसता यात्रा, तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications