Indore news: गणतंत्र दिवस पर परेड की तैयारी पूरी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे झंडावंदन
इंदौर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी शुक्रवार को सुबह 9 बजे से नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ध्वजारोहण करेंगे।
इस समारोह की व्यापक तैयारियां जारी हैं। आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी तैयारियां राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप की जाये। नेहरू स्टेडियम में समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्लाटूनों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया। उन्होंने बैंड की धून पर कदम ताल मिलाकर परेड प्रस्तुत की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूर्वाभ्यास किया गया।

बताया गया कि, समारोह में परेड के साथ विभिन्न विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित नयनाभिराम झांकियां निकाली जायेंगी। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर आयपीएस श्री करणदीप सिंह करेंगे। उनका अनुकरण टूआईसी सुबेदार श्री गजेन्द्र निगवाल करेंगे। परेड में आरएपीटीसी, फर्स्ट बटालियन, पंद्रहवी वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी एयरविंग, एनसीसी, स्काउट, गाइड, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, आरआई ग्रूप, शौर्य दल तथा सृजन दल आदि प्लाटून शामिल होंगे। साथ ही बैंड भी परेड में शामिल रहेगा।
गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम ठीक 9 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। राष्ट्रीयगान होगा। मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जायेगा। विभिन्न प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगे। स्कूली बच्चे देश भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित नयनाभिराम झांकियां निकाली जायेंगी। मुख्य अतिथि जिले में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और संस्थाओं को पुरस्कृत भी करेंगे।
ये भी पढ़े- MP Weather News: इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओले गिरेंगे
-
Indore Fire Tragedy: इंदौर में मौत का तांडव, ब्रजेश्वरी एनेक्से के घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की जलकर मौत -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications