Republic day पर मंत्री तुलसी सिलावट का अलग अंदाज, स्कूली बच्चों के साथ किया भोजन
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात स्कूली बच्चों को अपने हाथों से मध्यान्ह भोजन परोसा। बच्चों को लड्डू खिलाए और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन के तहत आलू-छोला, पूरी, खीर, लड्डू आदि परोसा गया। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात पोलोग्राउंड स्थित शासकीय अहिल्या आश्रम शासकीय विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों को अपने हाथों से मध्यान्ह भोजन परोसा। बच्चों को लड्डू खिलाए और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। मंत्री श्री सिलावट ने बच्चों को स्कूली बैग, कापियां, कम्पास, टिफिन, पेन, पेंसिल, गर्म टोपी आदि भी वितरित की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और जनप्रतिनिधि तथा स्कूली बच्चे मौजूद थे।
मंत्री तुलसी सिलावट ने कही ये बात
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि, बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए नई शिक्षा नीति लागू की गई है। सीएम राइज स्कूल योजना के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा देश के विकास की बुनियाद है। बच्चे देश का भविष्य है। बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाया जाए यह हमारा प्रयास है। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण
पूरे देश के साथ-साथ इंदौर जिले में भी गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ गरिमामय रूप से आयोजित किया गया। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 26 जनवरी को ठीक सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस कार्यक्रम में तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी नजर आ रहे थे। गणतंत्र दिवस के समारोह में बीएसएफ, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी, पन्द्रहवीं वाहिनी, जिला बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, फायर बिग्रेड, ट्रॉफिक पुलिस, स्काउट, गाइड, एसपीसी प्लाटून, शौर्या दल द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई।
ये भी पढ़े- Republic day 2023 : Indore में मंत्री तुलसी सिलावट ने किया ध्वजारोहण, झांकियों ने दिया खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications