MP में बेरोजगारों का भर्ती सत्याग्रह, पूर्व CM कमलनाथ ने ट्वीट कर जताई चिंता

इंदौर, 24 सितंबर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों युवाओं का बेरोजगार भर्ती सत्याग्रह जारी है, जिसमें सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं, पिछले 3 दिन से यह युवा शहर के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर बने गार्डन में अपने विभिन्न मांगों को लेकर सत्याग्रह कर रहे हैं, तो वहीं अब इन बेरोजगार युवाओं को पॉलिटिकल पार्टियों और अलग-अलग संगठनों का समर्थन मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर युवाओं के भर्ती सत्याग्रह को अपना समर्थन दिया है।

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखी ये बात

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखी ये बात

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मध्य प्रदेश के इंदौर में एमपीपीएससी के हजारों अभ्यर्थियों द्वारा अनिश्चितकालीन भर्ती सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा है। मुझे इन बच्चों की चिंता है, इनके भविष्य की चिंता है, इनके माता-पिता के सपनों की चिंता है। साथ ही कमलनाथ ने बेरोजगार भर्ती सत्याग्रह से जुड़े कुछ फोटो भी ट्वीट किए हैं। उधर, बेरोजगार भर्ती सत्याग्रह कर रहे युवाओं ने अपने आंदोलन की आगामी रणनीति भी तैयार कर ली है।

छात्रों ने बनाया लंबी लड़ाई का मन

छात्रों ने बनाया लंबी लड़ाई का मन

2018 के बाद से लगातार PSC, व्यापम की भर्ती का इंतजार कर रहे छात्रों ने अब लंबी लड़ाई का मन बना लिया है। एक दिन के आंदोलन पहले भी बहुत बार होते रहे हैं, लेकिन इस बार छात्रों ने आर या पार की लड़ाई का मन बना लिया है। इसी के तहत दीनदयाल पार्क (भोलाराम चौराहे) पर National Educated Youth Union (NEYU) के बैनर तले बेरोजगार छात्रों का ऐतिहासिक भर्ती सत्याग्रह जारी है। इस आंदोलन में सभी छात्र संयुक्त होकर पीएससी ,व्यापम ,शिक्षक, पटवारी, एसआई ,कांस्टेबल, एग्रीकल्चर सभी परीक्षा की मांग को लेकर संयुक्त आंदोलन करने जा रहे हैं।

कुछ ऐसी है आंदोलन की रूपरेखा

कुछ ऐसी है आंदोलन की रूपरेखा

छात्रों ने आंदोलन की जानकारी देते हुए बताया की, हमारा धरना 21 सितंबर से दीनदयाल पाक भोलाराम उस्ताद चौराहे पर शुरू हुआ है। हम शांतिपूर्वक धरने पर बैठकर सरकार के समक्ष अपनी समस्याएं रखना चाहते हैं। 21 से लेकर 28 सितंबर तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान हमारी एक आंदोलन की टीम अलग-अलग जिलों में जाकर विभिन्न छात्र संगठनों व छात्रों को इस आंदोलन से जोड़ने का कार्य करेगी। 27 सितम्बर तक यदि सरकार द्वारा हमारी मांगे नहीं मानी गई, तो 28 सितंबर से आंदोलन का दूसरा चरण चालू होगा। 28 सितम्बर को सभी छात्र भगत सिंह जयंती पर भगतसिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात इंदौर से भोपाल तक पैदल यात्रा पर निकल जाएंगे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+