Ranjit ashtami 2022 : नगर भ्रमण पर नगर सेठ, Indore में निकली रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी
इंदौर में रणजीत अष्टमी का हर्षोल्लास देखने मिला, जहां शहर के प्राचीनतम भगवान रणजीत हनुमान मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में पहुंची।

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में रणजीत अष्टमी का हर्षोल्लास देखने मिला, जहां शहर के प्राचीनतम भगवान रणजीत हनुमान मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। अबकी बार कोरोना काल के बाद बगैर प्रतिबंध के निकली भगवान रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान की एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से पहुंचे थे। इसके साथ ही अबकी बार प्रभात फेरी का स्वरूप बिल्कुल पहले की तरह विशाल नजर आया, जिसमें केरल से आई भजन मंडली, नाशिक की ढोल ताशा पार्टी, और ड्रोन की मदद से उड़ रहे भगवान हनुमान आकर्षण का केंद्र रहे।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
भगवान रणजीत हनुमान मंदिर से सुबह लगभग 5 बजे निकली प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर परिसर से सुबह 5 बजे भगवान की पूजा आराधना के बाद प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें आध्यात्मिक संत अण्णा महाराज, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक आकाश विजयवर्गीय, विधायक मालिनी गौड़ समेत तमाम जनप्रतिनिधि नजर आ रहे थे। साथ ही प्रभात फेरी के स्वागत सत्कार के लिए सैकड़ों मंच लगाए गए थे, जिनसे भगवान पर पुष्प वर्षा की जा रही थी, तो वहीं श्रद्धालुओं को तरह-तरह के प्रसाद भी वितरित किए जा रहे थे। इसी के साथ मनमोहक आतिशबाजी ने सभी का मन मोह लिया।

विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए
रणजीत अष्टमी पर प्रतिवर्ष होने वाले कार्यक्रमों का आयोजन पहले ही शुरू कर दिया गया था, जिसमें मंदिर परिसर में ध्वजा पूजन के साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए। साथ ही रणजीत अष्टमी पर भगवान की भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया तो वहीं महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। भोजन प्रसादी में श्रद्धालुओं को नमकीन पूरी, सब्जी और हलवे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। बता दें कि रणजीत अष्टमी का इंतजार श्रद्धालुओं को पूरे साल रहता है। यही कारण है कि, इस दिन भगवान के पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचते हैं।

मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता
रणजीत अष्टमी के पावन पर्व पर भगवान रणजीत हनुमान के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा नजर आया, जहां बड़ी संख्या में भक्त भगवान रणजीत हनुमान के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने भगवान रणजीत हनुमान के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया। वहीं सुबह से ही रणजीत हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ नजर आने लगी थी, जहां बड़ी संख्या में भक्त भगवान रणजीत हनुमान के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे थे। वहीं जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ भी मंदिर परिसर में बढ़ती चली गई, सुबह से लेकर देर शाम तक लाखों की संख्या में भक्तों ने भगवान के दर्शन किए।
ये भी पढ़े- Khajrana Ganesh Mandir की दान पेटियां खुली, निकले सोने का बिस्किट और 50 यूरो












Click it and Unblock the Notifications