Khajrana Ganesh Mandir की दान पेटियां खुली, निकले सोने का बिस्किट और 50 यूरो
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में भगवान खजराना गणेश का बेहद ही प्राचीन मंदिर स्थापित है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं।

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में भगवान खजराना गणेश का बेहद ही प्राचीन मंदिर स्थापित है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि, भगवान खजराना गणेश के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। यही कारण रहता है कि, यहां अक्सर भक्तों की भारी भीड़ देखने मिलती है। वहीं बुधवार को खजराना गणेश मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। हाल ही में भगवान खजराना गणेश मंदिर में लगभग 3 महीने के बाद दान पेटी खोल दी गई हैं, जिनमें एक सोने का बिस्किट और 50 यूरो निकले हैं।
मंदिर के चढ़ावे की गिनती जारी
खजराना गणेश मंदिर में लगभग 3 महीने के बाद खुली दान पेंटियों से सोने का 100 ग्राम बिस्किट और 2 ग्राम सिक्के के साथ ही 50 यूरो निकले। पहले दिन लगभग 33 पेटियों में से 7 पेटियों की गिनती हुई। इसके साथ ही चांदी के मूषक, स्वास्तिक मोदक के साथ ही सोने की अंगूठी और सोने-चांदी के अलग-अलग आभूषण भी दान बेटियों से निकले हैं। दिनभर चली घटना के बाद लगभग 28 लाख का चढ़ावा निकला है। वहीं मंदिर समिति से जुड़े लोगों की मानें तो चढ़ावे की गिनती का कार्य चार से पांच दिनों तक चलेगा, जिसके बाद पता चल सकेगा कि, आखिर 3 महीने में भगवान खजराना गणेश को श्रद्धालुओं ने क्या कुछ चढ़ावा भेंट किया है।
बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचने भक्त
भगवान खजराना गणेश मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जहां त्योहारों का सीजन होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान खजराना गणेश के दर्शन और पूजन किया है। वहीं भगवान खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियों को खोला गया है, जिनमें से 100 ग्राम सोने का बिस्किट और सिक्के निकलने के साथ ही 50 यूरो निकले हैं। वहीं अब यह गिनती आगामी 4 से 5 दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें से और भी कई सारी अलग-अलग तरह की करंसी निकलने की संभावना जताई जा रही।
ये भी पढ़े- Success story : पानी पूरी का ठेला लगाने वाले के बेटे ने किया कमाल, पायलट बन उड़ाएगा विमान












Click it and Unblock the Notifications