Indore News: रंगपंचमी पर गेर देखने के लिए बुक करवाएं छत और बालकनी, यहां होगी बुकिंग

इंदौर में 30 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर रंगारंग गेर निकलेगी। इस गेर के माध्यम से पूरा शहर रंगों से सराबोर होगा। इंदौर की इस रंग-बिरंगी विरासत को संवारने की अनूठी पहल भी की जा रही है। इस बार गेर मार्ग के अनेक भवनों की बालकनी/छतों पर बैठकर मेहमान गेर का आनंद ले सकेंगे।

इसकी बुकिंग के लिये कलेक्टर आशीष सिंह ने एक मोबाइल एप भी लांच किया है। इंदौर की गेर को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल कराये जाने के प्रयास भी किये जा रहे है। कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी ऑफिस में आयोजित बैठक में इंदौर गेर-2024 एप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.appnosys.rangpanchmi लांच किया गया। इस एप के माध्यम से नि:शुल्क बुकिंग कराई जा सकेगी।

Indore

गेर मार्ग के 9 भवनों को मेहमानों के बैठने के लिये चिन्हित किया गया है। इन भवनों में बैठक क्षमता लगभग 200 रहेगी। लांच किये गये एप में नाम, मोबाइल नम्बर तथा आईडी प्रुफ के साथ बुकिंग कराई जा सकेगी। व्यक्ति के दस्तावेज के सत्यापन के पश्चात उसे कंफरमेशन का मेसेज दिया जायेगा।

प्रत्येक भवनों पर वालेंटियर की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया

रंग पंचमी पर निकलने वाली रंगारंग गेर की व्यापक तैयारियां जारी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर आयोजकों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गेर मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने गेर मार्ग की बांधाएं हटाने के लिये भी निर्देशित किया। गेर मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी जायेगी। इस दौरान उनके साथ संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़े- Indore News: रंगपंचमी पर इंदौर की गेर देखने आएंगे CM मोहन यादव, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+