Indore News: रंगपंचमी पर विदेशी मेहमानों ने देखी रंगारंग गेर, इंदौरियों का उत्साह देख चौंके

Rang Panchami का पर्व प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उत्साह के साथ मनाया गया, जहां शहर में परंपरागत गेर निकलने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। सुबह से शुरू हुई रंगारंग गेर ने इंदौर की ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखा है, जहां एक बार फिर शहर में होली पर्व का उत्साह देखने मिला। इस दौरान ने CM डॉ. मोहन यादव इंदौर आए थे, जहां उन्होंने रंग पंचमी पर निकलने वाली रंगारंग गेर देखी।

इंदौर की रंगारंग गेर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए प्रयास जारी है, जहां इसी के अंतर्गत इंदौर में रंग पंचमी पर निकल गई परंपरागत गैर में इंदोरियों का उत्साह चरम पर देखा गया वहीं अबकी बार गेर देखने विदेशी मेहमान भी इंदौर पहुंचे थे, जहां मेहमानों ने इंदौर की गेर की जमकर सहाना की है।

Indore

गेर में शामिल हुए CM

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रंग पंचमी के पर्व पर गेर निकालने का सिलसिला जारी रहा, जहां शहर में सुबह से ही रंग पंचमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अबकी बार रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर में CM डॉ. मोहन यादव शामिल हुए, जहां CM डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ रंग पंचमी की रंगारंग गैर का आनंद लिया। रंग पंचमी की रंगारंग गेर अलग-अलग मार्गों से निकलते हुए शहर की हृदय स्थली राजवाड़ा पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोग गेर का हिस्सा बनने पहुंचे थे। इंदौर आए CM डॉ. मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जनप्रतिनिधियों ने रंग लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी।

पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था

रंगपंचमी पर अलग-अलग मार्गों से निकलने वाली गेर राजवाड़ा पहुंचती है, जहां शहर की जनता भी रंगों में सराबोर नजर आती है। अबकी बार इंदौर की इस गौरवशाली परंपरा को देखने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव भी इंदौर आए हैं, जहां इसी के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बताया की, सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को 9 सेक्टर में बांटा गया है, जहां 9 ड्रोन भी लगाएं जाएंगे, और सीसीटीवी कैमरों का जाल भी बिछाया जाएगा। इसी के साथ पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बताया कि, हमने पहले ही लोगों ने जूते-चप्पल और टाट ना फेंकने की अपील की है।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में रंगपंचमी पर निकली परंपरागत गेर, CM मोहन यादव ने खेली होली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+