Indore: फर्जी IAS ऑफिसर ने पटवारी दिखाया रौब, कहा- मेरी शादी के लिए लड़कियां देखो और होटल में बुक कराओ कमरा
Indore news: इंदौर के नायब तहसीलदार नितेश भार्गव और पटवारी संतोष चौधरी पर दिल्ली का आईएएस अफसर बात कर रौब झड़ने और उनसे अपने काम करवाने वाले रामदास गुर्जर उर्फ अमित सिंह को इंदौर क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है। रामदास मुरैना का रहने वाला है और पिछले 8-9 महीने से यह इंदौर के अफसर के संपर्क में रहकर उनसे अपने काम निकलवा रहा था।
इंदौर क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि रामदास गुर्जर करीब 8 9 महीने पहले शहर के नायब तहसीलदार नितेश भार्गव के संपर्क में आया था, तब उसने अपने आप को दिल्ली का IAS अफसर अमित सिंह बताते हुए भार्गव से कहा कि उसे कुछ दस्तावेज अपने परिचित के यहां भेजने हैं। इस पर भार्गव ने मल्हारगंज क्षेत्र के पटवारी संतोष चौधरी को दस्तावेज देने को कहा। जिस पर उन्होंने जाकर दस्तावेज दे दिए।

इसके बाद फर्जी अमित सिंह सीधे संतोष चौधरी को फोन लगाने लगा। इसी दौरान अमित सिंह ने कहा कि उसे दो सिम निजी उपयोग के लिए चाहिए, जिस पर पटवारी संतोष चौधरी ने सिम लेकर दे दी। इसके अलावा वह पटवारी से ये भी कहता था कि उसे शादी करना है, इसके बहाने उसने कई महिलाओं के बायोडाटा अपने पास तक बुला लिए। शक होने पर पटवारी ने पुलिस को इसकी शिकायत की। जिस पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने जांच कर आरोपी रामदास गुर्जर को हिरासत में ले लिया है।
इंदौर पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया फिलहाल आरोपी अपने आप को रिटायर्ड फौजी बता रहा है। उसने नकली आईएएस अधिकारी बनकर कितने लोगों को ठगा है इसका खुलासा पूछताछ होने के बाद ही पता हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications