Indore news: राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर जगमगाएंगे 1 करोड़ दीप, 2 हजार किलो पेड़े वितरित होंगे
22 जनवरी को देशभर में राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां इसी कड़ी में धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में 22 जनवरी का दिन दीपोत्सव की तरह मानने का निर्णय लिया गया है। इस दिन पूरे शहर में 1 करोड़ 8 लाख दिये लगाए जाएंगे। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भी मनाया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में फैसला लिया गया कि, इंदौर शहर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत मकर संक्रांति 14 जनवरी से होगी, जो 22 जनवरी तक मनाया जाएगा।

कुछ इस तरह मनेगा उत्सव
14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान, ऐतिहासिक इमारतें, उद्योग, घर, चौराहे, मॉल होटल, और सार्वजनिक स्थानों पर राम मंदिर और भगवान की प्रतिकृति लगाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को उत्सव रूप में उत्साह के साथ मनाने का संकल्प लिया गया है। वहीं शहर के अलग-अलग व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक मनाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
घर-दुकान सभी सजाए जाएंगे
22 जनवरी को 56 दुकान पर तीन दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा, जहां 56 दुकान को सजाया जाएगा। वहीं मंदिर की प्रतिकृति भी लगाई जाएगी। नमकीन-मिठाई संगठन के द्वारा 2 हजार किलो पेड़े बनाकर शहर भर में वितरित किए जाएंगे। वहीं दूध विक्रेता संघ इस अवसर पर केसरिया दूध का वितरण करेगा। पेट्रोल-डीजल संगठन की ओर से शहर के सभी पेट्रोल पंप पर गब्बर और अलग-अलग तरीकों से सजावट की जाएगी। साथ ही सभी बड़े मॉल और होटल को रोशनी से सजाया जाएगा। साथ ही राम मंदिर की प्रतिकृति भी लगाई जाएगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
ये भी पढ़े- Loksabha Election में BJP या कांग्रेस किसकी होगी जीत?, ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी












Click it and Unblock the Notifications