Indore news: 21 टन लोहे के कबाड़ से बना राम मंदिर, मुस्लिम मजदूरों की मेहनत रंग लाई

Indore news: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जहां इससे पहले देश भर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है, तो वहीं अब देश के अलग-अलग स्थान से राम मंदिर की अलग-अलग प्रतिकृतियां और अलग-अलग कार्यक्रमों के सामने आने का सिलसिला भी जारी है।

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में बेहद खास नवाचार किया गया है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उनकी टीम के द्वारा शहर के विश्राम बाग में भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार कराई गई है। यह प्रतिकृति 21 टन लोहे के कबाड़ से तैयार की गई है।इस प्रतिकृति को तैयार करने के लिए हिंदू मजदूरों के साथ-साथ मुस्लिम मजदूरों की मदद भी ली गई है।

Indore

लोहे के स्क्रैप से बना राम मंदिर

शहर के विश्राम बाग में बनाई गई राम मंदिर की प्रतिकृति को तैयार करने के लिए पिछले कुछ वक्त से मजदूरों की टीम जुटी हुई थी, जहां अब यह प्रतिकृति बनकर तैयार हो चुकी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव के द्वारा इस प्रतिकृति का लोकार्पण किया गया है। इस राम मंदिर को बनाने में लोहे के स्क्रैप जैसे की पुराने वाहनों के चेचिस, स्ट्रीट लाइट्स के पुराने खंबे, पुराने खराब झूले, पार्कों की टूटी फूटी ग्रिल, गेट्स आदि पुराने लोहे का उपयोग किया गया है। इस मंदिर की प्रतिकृति को बनाने में कुल 20 मजदूरों की टीम लगाई गई थी, जिनमें पांच मुस्लिम मजदूर शामिल थे, तो वहीं 3 महीने में मजदूरों की टीम ने यह मंदिर बना कर तैयार किया है।

CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण

इंदौर शहर ने स्वच्छता में लगातार सातवीं बार नंबर एक का खिताब हासिल किया है। इंदौर में स्वच्छता को लेकर लगातार अलग-अलग तरह के काम किए गए हैं। वहीं एक बार फिर इंदौर ने एक अनूठा उदाहरण पेश किया, जहां लोहे के कबाड़ से इंदौर में भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति को तैयार किया गया है। यह प्रतिकृति देखने में बहुत सुंदर और आकर्षक नजर आ रही है। प्रदेश के मुखिया कम मोहन यादव ने इसका लोकार्पण किया है। वहीं अब जल्द ही या प्रतिकृति आमजन को देखने मिलेगी।

ये भी पढ़े- Indore Loksabha Election पर राम मंदिर का कितना पड़ेगा असर, जानिए क्या है माहौल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+