MP: तिथियों का फेर, कहीं-कहीं 12 अगस्त को भी मनाया जा रहा रक्षाबंधन का पर्व

इंदौर, 12 अगस्त: देशभर के साथ ही मध्य प्रदेश में भी रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ रक्षाबंधन पर्व का उत्साह नजर आ रहा है, तो वहीं इस बार रक्षाबंधन का पर्व तिथियों के फेर में उलझा नजर आ रहा है, जिसके चलते कुछ लोग 12 अगस्त को दिन भर रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगे, तो कुछ लोग ने 11 अगस्त की देर शाम 8 बजकर 51 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक रक्षा सूत्र अपने भाइयों की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। रक्षाबंधन के अलग-अलग मुहूर्त होने के कारण लोग असमंजस की स्थिति में नजर आ रहे थे, लेकिन बावजूद इसके रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूरे देश भर में मनाया जा रहा है।

भद्रा के चलते बनी असमंजस की स्थिति

भद्रा के चलते बनी असमंजस की स्थिति

ज्योतिषाचार्यों ने 11 अगस्त को भद्रा का साया रहने की बात कही थी। इस दिन भद्रा सुबह 10 बजकर 39 मिनट से रात 8 बजकर 52 मिनट तक रही। इस तरह से 11 अगस्त यानी गुरुवार को पूर्णिमा तो रही, लेकिन भद्रा के चलते रक्षाबंधन का पर्व रात 8 बजकर 52 मिनट के बाद से ही मनाया जा सका। सामान्यतः भद्रा में शुभ कार्यों को वर्जित माना जाता है। यही कारण है कि, कुछ लोग 12 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मना रहे हैं।

रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में रौनक

रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में रौनक

भाई और बहन के रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यही कारण रहता है कि, रक्षाबंधन पर्व के समय बाजार में रौनक नजर आती है, जहां कोरोना काल के 2 साल बाद बाजार में नजर आ रही रौनक व्यापारियों के लिए भी बेहद राहत लेकर आई है। वहीं इस बार बाजार में 5 रुपए से लेकर 5 हजार तक की राखियां उपलब्ध है।

बाजार में जमकर हुई खरीददारी

बाजार में जमकर हुई खरीददारी

रक्षाबंधन का पर्व भले ही 2 दिन मनाया गया हो, लेकिन बावजूद इसके बाजारों में अबकी बार अच्छा खासा व्यापार देखने मिला, जिसके पीछे का अहम कारण कोरोना संक्रमण काल के 2 साल बाद बिना पाबंदी के रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाना था। यही कारण रहा कि, अबकी बार लोगों ने अच्छी खासी खरीददारी की, जिसके चलते बाजार में व्यापार अच्छा हुआ है। वहीं आने वाले दिनों में व्यापारियों को इसी तरह का व्यापार होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+