इंदौर की सड़कों पर बारिश का पानी, CM मोहन यादव ने अधिकारीयों से पूछा सवाल

प्रदेश के मुखिया CM डॉ. मोहन यादव सायंकाल इंदौर पहुँचे। उन्होंने एयरपोर्ट पहुँचते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इंदौर में कल हुई तेज बारिश के बाद जल जमाव की स्थिति पर कैफियत पूछी।

कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हें अवगत कराया कि, अचानक हुई तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर जल निकासी बाधित हो गई थी, तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात जाम की स्थिति निर्मित हुई। इस संबंध में नगर निगम के मैदानी अमले द्वारा तत्काल निकासी के प्रबंध किए गए।

Indore

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित नहीं हो इसके लिए नगर निगम इंदौर और इंदौर विकास प्राधिकरण उचित एवं स्थायी प्रबंध सुनिश्चित करें। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी सहित सभी विधायकगण, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा भी उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून अपना दम दिखा रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इंदौर में शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक तेज बारिश ने अपना दम दिखाया, जहां लगातार हुई बारिश के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई। शहर के विजयनगर चौराहा, BRTS, पलासिया चौराहा, मालवा मिल चौराहा, LIG चौराहा बड़ा गणपति मोना का समेत अलग-अलग स्थान से जल जमाव की शिकायत मिलती रही, जहां जल जमाव के चलते ट्रैफिक जाम की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ा।

मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां एक बार फिर मौसम वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इन दिनों मध्यप्रदेश में बारिश के लिए जिम्मेदार सिस्टम बेहद एक्टिव नजर आ रहा है, जो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश कराएगा।

ये भी पढ़े- Indore News: बारिश में बिगड़ा स्मार्ट सिटी का मैनेजमेंट, जनता परेशान, जनप्रतिनिधि हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+