Indore news: बारिश से खिले किसानों के चेहरे, मंत्री तुलसी सिलावट अधिकारियों से बोले- फसलों पर रखें निगरानी

इंदौर जिले में लंबे अंतराल के बाद पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश फसलों के लिए अमृत बन गई है। जिले में फसलों को नया जीवन मिला है। किसानों के चेहरे पर खुशियां लौट आई है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर के रेसीडेंसी में अधिकारियों की बैठक लेकर फसलों की स्थिति की समीक्षा की है।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में कृषि, राजस्व, जल संसाधन, ग्रामीण विकास सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Indore

मंत्री सिलावट ने दिए निर्देश

मंत्री तुलसी सिलावट ने फसलों की स्थिति की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए की सभी अधिकारी फसलों पर सतत निगरानी रखें। वे किसानों से निरंतर सवांद बनाए रखें। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का सघन प्रबंध करते रहें। सभी मैदानी राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण करें और न्यूनतम 25-25 खेतों को देखें। वे फसलों की स्थिति का जायजा ले तथा उसकी रिपोर्ट तैयार करें। साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि वे किसी भी तरह की चिंता नहीं करे। मध्यप्रदेश सरकार किसानों की हितेषी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश सरकार किसानों के हर सुख-दुख में साथ खड़ी है। उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। हर संभव किसानों को समुचित राहत एवं सहायता प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

अब तक हुई इतनी बारिश

बताया गया कि जिले में सुबह 8:30 समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में 38 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। यह सोयाबीन की फसलों के लिए अनुकूल है। फसलों पर सकारात्मक प्रभाव होगा। फसलों की स्थिति में सुधार होगा। जिन किसानों ने जल्दी पकने वाली सोयाबीन की किस्म लगाई है उनके खेतों में आंशिक रूप से नुकसान की आशंका है। बताया गया के जिले में इस वर्ष 2 लाख 13 हजार रकबे में सोयाबीन की फसल बोई गई है। बैठक में बताया गया कि विकासखण्ड सांवेर के कुल फसली क्षेत्र लगभग 68 हजार हेक्टेयर में से 31835 किसानों द्वारा लगभग 61 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन की बुवाई की गई है, जिसमें से लगभग 42 हजार हेक्टेयर में जल्दी या मध्यम अवधि वाली तथा 19 हजार हेक्टेयर में देरी से पकने वाली प्रजातियों की बुवाई हुई है। सांवेर विकासखण्ड में गत 24 घंटे में 35.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जहाँ वर्षा हुई है, सोयाबीन की फसल में जल्दी पकने वाली प्रजातियाँ जिनमें हरापन है तथा अभी दाना पकने की अवस्था हैं उनमें दाना अच्छा पोषित हो जायेगा। देर से पकने वाली प्रजातियों में जिनमें फली बन रही है या दाना भरने की अवस्था है, उनमें उत्पादन अच्छा प्राप्त होगा।

ये भी पढ़े- MP Weather News: आसमान से बरसी राहत की बूंदे, एक नहीं बल्कि तीन सिस्टम पूरे महीने कराएंगे बारिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+