Indore news: शादी-पार्टी पर बे-मौसम बारिश का खतरा, क्या दिसंबर तक बरसेंगे बदरा?
MP के कुछ जिलों में रविवार दोपहर से बारिश का सिलसिला जारी है, जहां रविवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला हमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार हो रही भारी बारिश की चलते सड़कों पर जल जमावों की स्थिति पैदा हो गई है, तो वहीं कार्तिक के महीने में सावन जैसी झड़ी लग जाने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
बेमौसम हुई बारिश के चलते ठंड भी अब बढ़ने लगी है, तो वहीं बारिश के चलते उन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनके यहां शादियां और पार्टियां हैं। रविवार को कई स्थानों पर शादी और पार्टी पर मौसम बारिश ने कहर बरपाया, जिससे लोग परेशान नजर आए।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो जाने के कारण लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जहां अब धीरे-धीरे यह एक्टिव सिस्टम पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर अग्रसर होगा। फिलहाल मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक्टिव सिस्टम इंदौर और खंडवा, बुरहानपुर धार, उज्जैन समेत अलग-अलग जिलों में बारिश करवा रहा है, तो वहीं पूर्वी हिस्से में सिस्टम एक्टिव हो जाने के बाद यह जबलपुर समेत आसपास के इलाकों में बारिश कराएगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले तीन से चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
दिसंबर में कैसा रहेगा मौसम?
नवंबर के आखिर में बदला मौसम का मिजाज 26 नवंबर के बाद 3 से 4 दिनों तक इसी तरह का बना रहेगा। वहीं इसके बाद धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने की तरफ आगे बढ़ेगा। लेकिन जैसे ही बादल छटेंगे, वैसे ही ठंड जोर पकड़ सकती है, और शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं यदि किसी तरह का कोई स्ट्रांग सिस्टम बनता है तो एक बार फिर दिसंबर के महीने में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है।
ये भी पढ़े- Indore news: मावठे के साथ ओले गिरने से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जोरदार ठंड के लिए रहे तैयार












Click it and Unblock the Notifications