MP के इस शहर में रणवीर के फोटोशूट का विरोध, लोगों ने जुटाए एक्टर के लिए कपड़े

इंदौर, 26 जुलाई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल में न्यूड होकर एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इसको लेकर एक तरफ जहां उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में लोगों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Recommended Video

    Ranveer Singh Nude Photoshoot: Indore में Clothes इकट्ठा कर रहे लोग | वनइंडिया हिंदी | *News
    लोगों की तरफ से की जा रही ये मांग

    लोगों की तरफ से की जा रही ये मांग

    रणवीर सिंह के खिलाफ इंदौर यह विरोध प्रदर्शन समाजसेवियों की तरफ से किया जा रहा है। लोग कचरा उठाने वाली पेटियों पर रणवीर की फोटो लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही लोगों की तरफ से उनके लिए कपड़ों की भी मांग की जा रही है।

    इंदौर ने ठाना है देश से मानसिक कचरा भी हटाना है

    इंदौर ने ठाना है देश से मानसिक कचरा भी हटाना है

    इंदौर के लोगों की तरफ से जिस कचरा उठाने वाली पेटी पर कपड़ों को रखा गया है। उसमें रणवीर की फोटो लगाकर लिखा गया है कि मेरे स्वच्छ इंदौर ने ठाना है...देश से मानसिक कचरा भी हटाना है। यानि कि इंदौरवासी रणवीर सिंह की इस हरकत को मानसिक रूप से बीमार भी बता रहे हैं।

    समाजसेवियों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

    समाजसेवियों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

    इंदौर में प्रदर्शनकारी शहर में 'नेकी की दीवार' के पास रणवीर की फोटो लगाकर कपड़ों की मांग कर रहे हैं। समाजसेवियों का कहना है कि रणवीर यूथ आइकॉन हैं। ऐसे में युवा उन्हें फॉलो करते हैं, लेकिन सस्ती लोकप्रियता के लिए जो फोटोशूट कराया है, उससे युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

    कौन हैं रणवीर सिंह

    कौन हैं रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। उन्‍हें पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला चुका है। बॉलीवुड को वह पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में भी दे चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+