Indore news: स्वच्छता के बाद स्वास्थ्य में नंबर-1 इंदौर, सांसद ने कराया प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की उपस्थिति में यहां हेल्थ ऑफ इंदौर द्वारा नागरिकों के कराये गये प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे का प्रकाशन किया गया। इस सर्वे की रिपोर्ट सांसद शंकर लालवानी ने उक्त दोनों अतिथियों को सौंपी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि, इंदौर ने स्वच्छता के साथ अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश को नई राह दिखाई हैं। हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान की तर्ज पर पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे करवाया जायेगा। यह सर्वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वस्थ्य भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम होगा।

Indore

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने कहा कि, प्रिवेंटिव हेल्थ केयर समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बदलते समय में हमे भी बदलना होगा। स्वास्थ्य के प्रति जवाबदेह और जागरूक बनने की जरूरत है। हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, जिससे की वह स्वस्थ रहे, इससे जान और माल की दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को देश के विकास में स्वस्थ रहकर भागीदारी करने की आवश्यकता है। स्वस्थ रहने के लिये सतत श्रम की जरूरत है। नागरिकों को नियमित रूप से एक्सरसाइज करना होगा। एक्सरसाइज के लिये साइकलिंग बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक स्वस्थ समाज का निर्माण करता है और स्वस्थ समाज बनता है, स्वस्थ समाज समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करता है। उन्होंने सांसद श्री शंकर लालवानी के प्रयासों से हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के तहत कराये गये सर्वे की सराहना की और कहा कि यह सर्वे भारत सरकार के लिये उपयोगी होगा। प्रिवेंटिव हेल्थ सर्वे का विस्तार पूरे देश में किया जायेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि, प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे एक बड़ा अभियान है। यह अभियान स्वस्थ समाज के लिये निर्माण में मददगार बनेगा। उन्होंने प्रिवेंटिव हेल्थ केयर अभियान को पूरे प्रदेश में विस्तारित करने की बात कहते हुये कहा कि इसे जनआंदोलन बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वास्थ सुविधाओं के विस्तार में देश में अद्भुत और अकल्पनिय कार्य हो रहे हैं। कोरोना के दौरान टीके लगाये जाना भी एक अद्भुत कार्य था। उन्होंने कहा कि अपनत्व की भावना इंदौर की बड़ी विशेषता हैं। हर व्यक्ति के मन में अपना इंदौर होने का भाव है। इसी कारण इंदौर स्वच्छता में लगातार सात बार से अव्वल है। अब लगता है कि इंदौर स्वास्थ के क्षेत्र मे अव्वल बनेगा।

ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर की स्वच्छता को समझना हुआ महंगा, कितना लगेगा रिसोर्स व्यय, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+