Indore news: इंदौर की स्वच्छता को समझना हुआ महंगा, कितना लगेगा रिसोर्स व्यय, जानिए
इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मेयर इन कौंसिल की महापौर सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मेयर इन कौंसिल की बैठक में नगरीय क्षेत्र में स्थित 19 झोनल कार्यालय को बढाकर 22 झोनल कार्यालय करने व इसी माह वार्ड समितियों का गठन करने के संबंध में भी सैद्धांतिक सहमति दी गई। साथ ही 3 नवीन झोनल कार्यायलो के नामकरण हेतु भी निर्देशित किया गया।
महापौर भार्गव द्वारा निगम राजस्व को बढाने के उददेश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रो में अवैध नल कनेक्शन को वैध करने हेतु अभियान चलाने के संबंध में मेयर इन कौंसिल में निर्णय लिया गया, जिसके तहत निर्धारित शुल्क देकर अवैध नल कनेक्शन को वैध किया जावेगा। इसके पश्चात भी अगर अवैध नल कनेक्शनकर्ता कनेक्शन वैध नही करता है तो उसके विरूद्ध पेनल्टी लगाई जाएगी। निगम की शहर में स्थित संपतियों को फ्री होल्ड करने के संबंध में भी निर्णय लिया गया।

मेयर इन कौंसिल की बैठक में शहर में मांस, मटन, चिकन, मछली का नियमानुसार विक्रय हो, इसको दृष्टिगत रखते हुए, निगम द्वारा कार्यवाही की जावेगी। साथ ही सिरपुर वेटलेण्ड (तालाब) पर राष्ट्रीय स्तर के आगामी फरवरी 2024 माह में इंदौर के सिरपुर तालाब पर आयोजित वेटलेण्ड सीटी समारोह के संबंध में भी चर्चा की गई, इसको दृष्टिगत रखते हुए, शहर के रामसर साईट जिनमें सिरपुर तालाब, यशवंत सागर तालाब के आस-पास के अवैध अतिक्रमण हटाने की भी कार्यवाही की जाएगी।
मेयर इन कौंसिल की बैठक में स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत विभिन्न शहरों एवं देशों के प्रतिनिधियों के इन्दौर स्वच्छता मॉडल भ्रमण हेतु शुल्क अधिरोपित करने भ्रमण दल हेतु लगने वाले रिसोर्स व्यय रुपये प्रति व्यक्ति 2000/- अधिरोपित किया जाने की स्वीकृति दी गई। साथ ही महापौर द्वारा विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि इस संबंध में देश के समस्त प्रदेशो को सूचना पत्र के माध्यम से इंदौर में स्वच्छता का मॉडल देखने के लिये संपर्क व राशि के संबंध में विस्तृत जानकारी हो। साथ ही बैठक में सहायक आयुक्त के पद पर पदोन्नति के लिऐ सहमति प्रदान करते हुए, निगम के ऐसे अन्य कर्मचारी जो कि पदोन्नति की पात्रता रखते है, उनको भी पदोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
ये भी पढ़े- Indore में MP की पहली केंद्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, ड्रोन से कैसे होगी दवाओं की डिलीवरी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications