MP में Police का Action, अधिकारियों ने दल बल के साथ शुरू किया चेकिंग अभियान
MP में विशेष अभियान के तहत नाइट कॉम्बिंग गश्त चेकिंग कर स्थाई वारंटी व फरार वारंटी आदि की गिरफ्तारी कर जल्द से जल्द माननीय न्यायालय पेश करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई जारी है.

पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश सुधीर सक्सेना द्वारा प्रदेश के समस्त जिला पुलिस कप्तानों को विशेष अभियान के तहत नाइट कॉम्बिंग गश्त चेकिंग कर स्थाई वारंटी व फरार वारंटी आदि की गिरफ्तारी कर जल्द से जल्द माननीय न्यायालय पेश करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके सम्बंध में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण झोन राकेश गुप्ता व पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन तिलक सिंह द्वारा भी आदेश का पालन कर उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को विशेष अभियान के तहत रात्रि कॉम्बिंग गश्त चेकिंग कर फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों, गुंडे, बदमाश आदि की चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया। इस विशेष अभियान के खरगोन जिले के 6 राजपत्रित अधिकारियों सहित जिले का 560 कर्मचारियों का बल शामिल रहा।
देवास पुलिस का एक्शन
पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने रात्रि कालीन भ्रमण कर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्रो का निरीक्षण किया। एसपी डॉ सिंह के निर्देश ज़िले भर में 700 से भी ज़्यादा पुलिस कर्मियों व अधिकारियों द्वारा रात्रि क़ालीन गस्त कर फरारी, वॉरंटी, हिस्ट्री शीटरो को चेक कर दर्जनो गिरफ्तारी व स्थायी वारंट कराए तामील,फरार वार्ंटियो को गिरफ्तारी किया तथा, ndps एक्ट व 34 आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है।
बड़वानी में चला चेकिंग अभियान
अपराधों पर प्रभावी नियत्रंण एवं गिरफ्तारी/स्थायी वारंट के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी व संपत्ति संबंधी अपराधी/ निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग एवं जिला बदर आरोपियों व बैक एटीएम बुथों की चेकिंग कर आम नागरिक में सुरक्षा की भावना जगाने के उददेश्यं से पूरे जिले के थाना क्षेत्रों में प्रभावी नाईट काम्बिंग सर्च की जाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है। इस प्रकार प्रदेश व्यापी औचक नाईट कॉम्बिंग सर्च के दौरान आरोपियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़वानी पुलिस द्वारा 68 गिरफ्तारी वारंट, 10 फरारी स्थायी वारंट, 2 ईनामी बदमाश, 10 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं 19 जिला बदर आरोपियों को चेक किया गया है।
ये भी पढ़े- MP : पति ने घर से निकाला तो शादीशुदा गर्लफ्रेंड को साथ ले गया बॉयफ्रेंड, फिर छोड़कर भागा












Click it and Unblock the Notifications