Ujjain news: तंत्र क्रिया से सम्मोहित कर लाखों रुपए लूटे, 3 आरोपी गिरफ्तार

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

Ujjain में जीआरपी पुलिस ने लूट और ठगी की वारदात करने वाले आरोपियों को हिरासत में लेकर लूट और ठगी के मामले में खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूट के 1 लाख 26 हजार नगद और मोटरसायकल बरामद की है। आरोपियों को पुलिस न्यायालय में पेश करेगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि, आगरा के रहने वाले पीड़ित मनोज मोहंती से 3 आरोपियों ने रुपये कई गुना करने का लालच देते हुए उसे काफी दिनोंसे उसके पीछे पड़े थे, और उसे 5 लाख 51 हजार के बदले 1 करोड़ 80 लाख देने की बात कर रहे थे, लेकिन जब फरियादी ने उन्हें इग्नोर किया तो आरोपियों ने उसे 3 लाख 52 हजार के बदले 1 करोड़ 50 लाख देने की बात की जिस पर फरियादी को सीहोर बुलवाया गया, जहां सीहोर और पार्वती स्टेशन पर कई दिन रहा आरोपियों ने दरियादी से रुपये लेकर पार्वती स्टेशन पर मारपीट करते हुए 40 हजार नगदी और मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया, और फरार हो गए.

Ujjain

फरियादी की शिकायत पर जब पुलिस ने पड़ताल की तो खरगोन के महेश पिता दशरथ, छगनलाल और महबूब खा निवासी सीहोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया, जहां आरोपियों से 1 लाख 40 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त मोटरसायकल बरामद की है।

जीआरपी थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि, फरियादी आरोपियों को पहचानता नहीं था सिर्फ एक नाम का ही पता था। घटना के बाद उसे बाइक का नंबर पता था उसी की मदद से आरोपियों का सुराग खोज निकाला और तंत्र पूजा करने के नाम पर प्रलोभन व लूट करने वाले छगनलाल, महबूब खा निवासी सीहोर व सनावद निवासी महेश पिता दशरथ गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अन्य वारदात को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। फरियादी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपियों की बातों में कैसे आ गया कुछ समझ नहीं आ रहा था। ऐसा लग रहा था, जैसे उन्होंने मुझे सम्मोहित सम्मोहन कर दिया.

ये भी पढ़े- Ujjain news: नशे में धुत होकर घर आए बेटे को कलयुगी पिता ने दी दर्दनाक मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+