Indore : प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी, पधारो म्हारे घर की अनूठी पहल के लिए App लॉन्च
आईडीए यानि इंदौर विकास प्राधिकरण से संपर्क कर इंदौरी अपने घर प्रवासी भारतीयों को ठहराने के प्रबंधन में खास भूमिका निभा सकते हैं। वहीं इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने अतिथि एप लॉंच किया है.

Prawasi bhartiya sammelan में आ रहे अतिथियों के स्वागत सत्कार के लिए इंदौर द्वारा पधारो म्हारे घर की अनूठी पहल की जा रही है, जिसके तहत आईडीए यानि इंदौर विकास प्राधिकरण से संपर्क कर इंदौरी अपने घर प्रवासी भारतीयों को ठहराने के प्रबंधन में खास भूमिका निभा सकते हैं। वहीं इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने अतिथि एप लॉंच किया है, जिसकी मदद से इंदौरी अपने घर पर प्रवासी भारतीयों को ठहराने के प्रबंध में खास भूमिका निभा सकते हैं।
कुछ ऐसा है कार्यक्रम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी 8,9 और 10 दिसंबर को होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी जारी है, जहां इस बीच आईडीए यानि इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर से अतिथि एप लॉंच किया गया है। एप लॉचिंग के दौरान कलाकार राजीव नीमा, बीजेपी प्रवक्ता डॉ. दिव्या गुप्ता, जितेंद्र मुछाल और डॉ. अनिल भंडारी समेत शहर के प्रबुद्ध जनों के साथ ही आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस एप की मदद से इंदौर वासी पधारो म्हारे घर की अनूठी पहल को साकार कर सकेंगे, जहां शहरवासी प्रवासी भारतीय मेहमानों को अपने घरों में रूकाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कुछ ऐसी है पूरी पहल
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आ रहे अतिथियों के स्वागत सत्कार के लिए इंदौर द्वारा पधारो म्हारे घर की अनूठी पहल की जा रही है। अध्यक्ष इंदौर विकास प्राधिकरण जयपाल सिंह चावड़ा ने इंदौर के विभिन्न सामाजिक घरानों, संभ्रांत नागरिकों, फ़ार्महाउस के स्वामियों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं अन्य ऐसे ही संस्थानों के सदस्यों से आग्रह किया है की वे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आ रहे अतिथियों को अपने घर में आतिथ्य प्रदान करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण से सम्पर्क कर सहमति दर्ज करा सकते हैं। सम्पर्क हेतु दूरभाष अथवा ऑनलाईन व्यवस्था बनाई जायेगी,जिससे इच्छुक नागरिक घर बैठे ही आतिथ्य प्रदान करने की पहल कर सकेंगे। प्रारंभिक तौर पर 100 घरों की सूची तैयार की जाएगी।
ये भी पढ़े- Indore में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की सरकारी जमीन को किया अतिक्रमण मुक्त












Click it and Unblock the Notifications