Indore में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की सरकारी जमीन को किया अतिक्रमण मुक्त
इंदौर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई में लगभग तीन करोड़ रूपये की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर शासन के कब्जे में लिया गया।

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी राऊ विजय मण्डलोई के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की एक बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में लगभग तीन करोड़ रूपये की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर शासन के कब्जे में लिया गया। उक्त कार्रवाई तहसीलदार राऊ और उनकी टीम एवं थाना प्रभारी थाना किशनगंज व उनकी टीम के द्वारा की गई। बताया गया कि, इंदौर जिले के ग्राम सोनवाय स्थित शासकीय भूमि खसरा नम्बर 412/1 रकबा 1.116 हेक्टेयर भूमि के अंश भाग 0.090 हेक्टेयर भूमि पर श्री राधेश्याम पिता बद्रीसिंह के द्वारा लगभग 11 डुप्लेक्स व 3 सिंगल मकान बाउण्ड्रीवाल गार्डन बनाकर अतिक्रमण किया गया था।
कुछ इस तरह हुई कार्रवाई
न्यायालय नायब तहसीलदार तहसील राऊ द्वारा अनावेदक को उक्त भूमि से बेदखली आदेश पारित किया गया था। अनावेदक के द्वारा उक्त आदेश से असंतुष्ट होकर अनुविभागीय अधिकारी राऊ के न्यायालय में अपील प्रस्तुत की गई थी, जिसमें न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राऊ के द्वारा नायब तहसीलदार राऊ का आदेश यथावत रखते हुए अपील निरस्त कर दी गई। अतिक्रमणकर्ता को समय एवं पर्याप्त अवसर दिये जाने के उपरान्त भी उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके उपरान्त जिला प्रशासन की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिसमें शासन की लगभग 2 करोड़ रूपए कीमत की बेसकिमती जमीन एवं स्ट्रक्चर लगभग एक करोड़ रूपए का, इस तरह कुल 3 करोड़ रूपए की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर शासन के हित में कब्जे में लिया गया।
लगातार जारी है प्रशासन की कार्रवाई
प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, जहां सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इससे पहले भी शहर में इस तरह की कार्रवाई जारी रही थी, जिसके बाद अब कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी राऊ विजय मण्डलोई के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की एक बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में लगभग तीन करोड़ रूपये की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर शासन के कब्जे में लिया गया।
ये भी पढ़े- MP में कांग्रेस MLA की मांग, NRI सम्मेलन में आ रहे विदेशी नागरिकों को किया जाए क्वॉरेंटाइन












Click it and Unblock the Notifications