MP news : अप्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को बनाएंगे सफल, मंथन बैठक में हुआ ये निर्णय
इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। नए साल यानी 2023 के पहले ही माह में इंदौर एक बार फिर बड़े आयोजनों का साक्षी बनेगा, जहां अप्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाना है। उधर, इन दोनों ही कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए लगातार अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तैयारियों को लेकर मंथन किया।

बैठक में शामिल हुए जनप्रतिनिधी
अप्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन शहर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है, जहां संभावना जताई जा रही है कि यह दोनों ही कार्यक्रम ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में ही आयोजित किए जा सकते हैं। वहीं आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से मंथन बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, विधायक मालिनी गौड़, विधायक महेंद्र हार्डिया और आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा समेत तमाम जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
आयोजन को लेकर तैयार नगर निगम
दोनों ही बड़े आयोजनों के तहत शहर को सजाने संवारने के साथ ही अन्य कई जिम्मेदारियां नगर निगम के पास रहेंगी, जिन्हें किस तरह से नगर निगम पूरा करेगा और क्या कुछ नवाचार इस दौरान किए जाएगें, इसे लेकर भी बैठक में खास प्लान तैयार हुआ है।कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। नए साल यानी 2023 के पहले ही माह में इंदौर एक बार फिर बड़े आयोजनों का साक्षी बनेगा, जहां अप्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाना है।
इंदौर पर टिकी है सभी की नजर
इंदौर को मध्य प्रदेश के औद्योगिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहलाती है। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में दो बड़े आयोजनों का होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, तो वहीं दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश के कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इन्वेस्टर समिट में लगभग 2000 लोगों के आने की संभावना है, तो वहीं अप्रवासी भारतीय सम्मेलन में 3000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications