Indore news: जिम्मेदारों तक पहुंची जनता की आवाज, MD ने अधिकारियों को दिए बिजली सप्लाई सुधारने के निर्देश
इंदौर में इन दिनों बिगड़ते मौसम के कारण बिजली सप्लाई ठप्प होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद अब मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों बिगड़ते मौसम के कारण बिजली सप्लाई ठप्प होने का मामला सामने आया था। वहीं अब लगातार बढ़ती शिकायत और परेशान होती जनता की आवाज बिजली कंपनी के अधिकारियों तक पहुंची है, जिसके बाद अब मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं, जिसमें उन्होंने कहा की, मौसमी कारणों जैसे आंधी, तूफान, तेज बारिश, बिजली कड़कने इत्यादि से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में बाधा आ सकती है। ऐसे में सभी मैदानी अधिकारी मुस्तैदी से लग जाए एवं कम समय में आपूर्ति बहाल की जाए। बड़ा पेड़, होर्डिंग इत्यादि लाइन, ट्रांसफार्मर पर गिरे तो उसकी सूचना भी दी जाए, ताकि लोगों को यह पता चले कि इस परिस्थिति से बाधा आई है, आपूर्ति संबंधी बाधा दूर करने के प्रयास जारी है।
व्हाट्सएप ग्रुपों में दी जाए जानकारी
उन्होंने कहा कि, मैंटेनेंस गुणवत्ता के साथ हो उसकी वरिष्ठ अधिकारी प्रतिपुष्टि भी करे। मैंटेनेंस होने पर मौसम बदलने से परेशानी कम आएगी, यदि परेशानी आती भी है तो बिजली व्यवस्था कम समय में सामान्य हो पाएगी। तोमर ने कहा कि, मैंटेनेंस की गुणवत्ता से सामान्य दिनों में ट्रिपिंग में कमी नजर आना चाहिए। उन्होंने शहर के 450 व्हाट्सएप ग्रुपों में प्लांड शट हाउन की जानकारी नियमित देने के निर्देश सभी कार्यपालन अधिकारियों को दिए। तोमर ने कहा कि, तकनीकी व्यवधान या फिर नए कार्यों, नई सुविधा की जानकारी भी फीडरों, जोन, रहवासी संघों, जनप्रतिनिधियों आदि उपभोक्ता वर्ग को दी जानी चाहिए।
बैठक में तमाम अधिकारी मौजूद रहे
उन्होंने कहा कि, शहर में संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कॉल सेंटर की व्यवस्थाएं पहले से और बेहतर करने एवं नगर निगम के अधिकारियों से समन्वय बैठक के भी मुख्य महाप्रबंधक को निर्देश दिए गए। अधीक्षण अभियंता को मौसमी कार्य से प्रभावित व्यवस्था के बारे में बुलेटिन जारी कराने साथ ही मैदानी अधिकारियों के फोन समय पर अटेंड कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य महाप्रबंधक रिंकेश कुमार वैश्य, नवागत निदेशक तकनीकी सचिन लक्ष्मीकांत तलेवार, मुख्य अभियंता इंदौर एसआर बमनके, शहर अधीक्षण अभियंता मनोज शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
ये भी पढ़े- Indore news: घंटों गुल होने लगी बिजली, VIP कॉलोनियां रोशन, आमजन की शिकायतें सुनने वाला कोई नहीं












Click it and Unblock the Notifications