MP : पतंग का मांझा काट सकता है जीवन की डोर, युवक के गले में उलझने से कटी नस
चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हो रहा है, जहां बुरहानपुर में एक व्यक्ति के गले में मांझा उलझने से उसके गले की नस कट गई.

मकर संक्रांति का पर्व नजदीक है, ऐसे में पतंगबाजी को देखते हुए मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में चाइनीज मांझे पर रोक लगाई गई है। चाइनीस मांझे पर रोक लगाने का मुख्य उद्देश्य पक्षियों और आमजन को चाइनीज मांजे के चलते होने वाले नुकसान से बचाने का है, लेकिन बावजूद इसके मध्यप्रदेश में चाइनीज मांझे पर रोक के लिए उठाया गया कदम कारगर साबित होता नजर नहीं आ रहा। इसका एक उदाहरण बुरहानपुर से सामने आया, जहां बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति के गले में मांझा उलझ जाने के बाद उसके गर्दन की नस कट गई, जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। वहीं युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
कुछ तरह हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि, युवक बाइक से जा रहा था, तभी अचानक उसके गले में मांझा उलझ गया, जिसके चलते उसके गर्दन की नस कट गई है। वहीं युवक घटनास्थल पर ही गाड़ी से गिर गया, जिसे देखकर लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि, चाइनीज मांझे के चलते युवक के गले की नस कट जाने से वो खून में लहूलुहान हो गया था। वहीं लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक का फिलहाल इलाज जारी है। डॉक्टरों की माने तो यदि युवक के गले में लगी चोट से खून का रिसाव बंद नहीं हुआ, तो उसे तत्काल इंदौर रेफर किया जाएगा। उधर, इस घटना के बाद एक बार फिर मांझे से होने वाले नुकसान से लोग सहमे नजर आ रहे हैं।
कई जिलों में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक
मध्य प्रदेश के कई जिलों में चाइनीज मांझे से होने वाले नुकसान को देखते हुए चाइनीज ममांझे की बिक्री पर रोक लगाई गई है। यही कारण है कि, अलग-अलग जिलों में कलेक्टर ने इसकी बिक्री पर रोक लगाने के लिए आदेश भी जारी किए हैं। बावजूद इसके अवैध तरीके से चाइनीज मांझे की बिक्री शहरों में हो रही है, जो पक्षियों के साथ-साथ आमजन के लिए भी घातक साबित होती दिखाई दे रही है। प्रदेश के कई जिलों में चाइनीज मांझे के लिए प्रशासन ने मांझे की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की है। उधर, बुरहानपुर में चाइनीस मजे से युवक की गले की नस कट जाने से अब हड़कंप मचा हुआ है।
ये भी पढ़े- weather update : मालवा-निमाड़ में होने लगा ठंड का अहसास, इस दिन से कड़क होगा सर्दी का मिजाज












Click it and Unblock the Notifications