Dhar news: लड़की को गोली मारने वाले ने पुलिस पर किए फायर, आखिरकार ऐसे हुआ गिरफ्तार
धार में पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जहां गिरफ्तार करते वक्त आरोपी ने पुलिस पर भी फायर किए, जिसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी गोलीबारी में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

Recommended Video

मध्य प्रदेश के धार से एक युवती को गोली मारने का मामला सामने आया था, जहां गोली लगने पर युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जाता है कि, एक तरफा प्यार में आरोपी ने युवती को गोली मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उधर, देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जहां गिरफ्तार करते वक्त आरोपी ने पुलिस पर भी फायर किए, जिसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी गोलीबारी में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल, आरोपी का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। उधर, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके अवैध मकान को भी ध्वस्त कर दिया।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
धार की बसंत विहार कॉलोनी में बुधवार की सुबह एक युवक ने युवती को एक तरफा प्यार के चलते गोली मार दी थी, जिससे युवती के मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जाता है कि, युवती ने युवक पर पहले छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कराया था। वहीं इसके बाद पुलिस की ओर से लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी, जहां देर रात पुलिस को आरोपी के डेलमी फाटे पर होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अपने कदम आगे बढ़ाए तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिए। उधर, आरोपी की ओर से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग को अंजाम दिया, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
आरोपी देता था धमकी
धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटनाक्रम के बाद प्रत्यक्षदर्शियों समेत परिवार के बयान दिए गए थे, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, आरोपी का मकान भी ढहा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवती को लंबे समय से परेशान कर रहा था, जिसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इतना ही नहीं कोर्ट परिसर के बाहर भी आरोपी ने कई बार युवती से मारपीट की थी, साथ ही वह उसे धमकाता रहता था। वहीं बुधवार को मौका पाते ही आरोपी युवक ने युवती पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़े- Indore news: बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी को दर्दनाक सजा, नग्न अवस्था में जमकर पीटा












Click it and Unblock the Notifications