Indore news: बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी को दर्दनाक सजा, नग्न अवस्था में जमकर पीटा
इंदौर के कनाडिया इलाके में एक युवक पर 12 साल की बच्ची के अपहरण का आरोप लगाते हुए उसे परिजनों ने बुरी तरह पीटा।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से मारपीट का मामला सामने आया है, जहां शहर के कनाडिया इलाके में एक युवक पर 12 साल की बच्ची के अपहरण का आरोप लगाते हुए उसे परिजनों ने बुरी तरह पीटा। आरोप है कि, युवक नाबालिक लड़की को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद परिजन युवक और नाबालिक लड़की को वापस लेकर आए, जहां वापस आते ही लड़की के परिजनों ने युवक को जमकर पीटा। इतना ही नहीं युवती के परिजनों ने युवक को नग्न अवस्था में पीटते हुए वीडियो बना लिया। साथ ही उसके गले में जूते चप्पलों की माला डाल दी, परिजनों ने युवक को पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज कर छोड़ दिया।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
मामला कनाडिया इलाके की भूरी टेकरी का है, जहां बिल्डिंग में रहने वाली 12 साल की लड़की को युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था, जहां परिजनों ने जब पुलिस से इस मामले की शिकायत की तो पुलिस ने लड़की और लड़के को ढूंढने की बात कही, जिसके बाद परिवार के लोगों ने भी लड़की और लड़के को ढूंढना शुरू किया, तो लड़की लड़के के साथ बाईपास के पास मिली, जिसके बाद दोनों को लेकर लड़की के परिजन भूरी टेकरी लेकर आ गए, जहां लड़की के परिजनों ने लड़के को जूते चप्पल की माला पहनाते हुए नग्न कर जमकर पीटा। परिजनों ने लड़के का वीडियो बनाते हुए माफी मंगवाई, और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने लड़के को छोड़ दिया, इसके बाद वीडियो वायरल होते ही लड़के को हिरासत में लिया है।
पहले भी किसी लड़की की शिकायत
लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़का अक्सर लड़की से छेड़खानी करता है, और उसे परेशान करता है। लड़का भूरी टेकरी पर ही रहता है, जहां वह अक्सर लड़की को परेशान करने के साथ ही उसके साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम देता था, जिसकी शिकायत पहले भी परिजनों ने पुलिस से की थी। वहीं एक बार फिर लड़के ने लड़की को अगवा कर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की है, जहां परिजनों लड़के को लड़की के साथ पकड़ कर भूरी टेकरी लाए और फिर लड़के को जमकर पीटा। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कह रही है।
ये भी पढ़े- Viral Video: Reel बनाने के लिए राजवाड़ा चौक पर लिए सात फेरे, बीच सड़क पर परंपरा को बनाया मजाक












Click it and Unblock the Notifications