MP : कॉलेज के लड़कों को निशाना बनाकर भाई-बहन करते थे घिनौना काम, ऐसे हुआ पर्दाफाश
इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस ने गांजा बेचने के मामले में तीन भाई बहन को गिरफ्तार किया है। तीनों गांजे की पुड़िया बनाकर इसे बेचते थे।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है, जहां पुलिस इस मुहिम के तहत उन सभी असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने का काम कर रही है, जो युवाओं के बीच नशे का व्यापार करते हैं। इस बीच इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस ने गांजा बेचने के मामले में तीन भाई बहन को गिरफ्तार किया है। तीनों गांजे की पुड़िया बनाकर इसे बेचते थे। पुलिस के हत्थे आई एक युवती तो कालेज की छात्रा है, और वो अपने कॉलेज में भी गांजा बेचती थी। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है, जिसमें कई खुलासे होने का अनुमान है।
कुछ इस तरह भेजते थे गांजा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से लगभग साढ़े 4 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। आरोपी गांजे को आसपास के इलाके में पुड़िया बनाकर बेचा करते थे। आरोपियों में एक युवती भी पकड़ाई है, जो निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। वह पढ़ाई के दौरान ही कॉलेज के अन्य स्टूडेंट्स को भी गांजा सप्लाई किया करती थी। इस बात की जानकारी उसके मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट से हासिल हुई है। बताया जा रहा है कि, युवती के व्हाट्सएप चैट में इस बात का जिक्र मिला है। साथ ही इस बात की भी जानकारी हाथ लगी है कि और भी कई लोग इनसे गांजा खरीदा करते थे। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पूरा परिवार गांजा बेचने का काम करता है। आरोपियों की मां पर पहले भी मादक पदार्थों की खरीदी और बिक्री को लेकर कई केस दर्ज हैं। वहीं पकड़ाए आरोपियों में दो पर पहले से अपराध कायम है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मानपुर से गांजा लेकर आते थे, और इंदौर में बेचने का काम किया करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य और भी वारदातों के बारे में जानकारी निकलवा रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है, जहां पुलिस इस मुहिम के तहत उन सभी असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने का काम कर रही है, जो युवाओं के बीच नशे का व्यापार करते हैं।
ये भी पढ़े- मुंबई के मरीज को हाथ तो चेन्नई के मरीज को लगेंगे इंदौर की महिला के लंग्स, 47 वां ग्रीन कॉरिडोर बना












Click it and Unblock the Notifications