Khargone news: पुलिस गिरफ्त में किसानों की बकरियां चुराने वाली गैंग, इन गांवों में दिया वारदात को अंजाम
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) राकेश गुप्ता द्वारा किसानों से संबंधित चोरी एवं लूट की घटनाओं की पतारसी कर उनपर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को चोरी एवं लूट की घटनाओ पर अंकुश लगाने के संबंध में पृथक से आदेशित किया गया था। जिसके परिणामस्वरूप थाना बलकवाड़ा क्षेत्र में घटित किसान के यहां से चोरी बकरियों के अज्ञात बदमाशों को गिरफ्तार करने मे पाई बड़ी सफलता।

घटना का संक्षिप्त विवरण
14 जुलाई 2023 को फरियादी नारायण पिता भगवान पटेल जाति कुनबी पटेल उम्र 65 साल निवासी महाराजखेडी ने चौकी खलटाका थाना बलकवाडा आकर रिपोर्ट किया था कि मेरे बाडे का गेट का ताला तोडकर मेरी 92 बकरिया किमती 460000 हजार रुपये की कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गये है। फरियादी की रिपोर्ट से अप. क्र. 274/2023 धारा 457,429,380 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया
पुलिस कार्रवाई की गई
घटना की सूचना पर तत्काल सम्पुर्ण जिले में कंट्रोल रूम के माध्यम से नाकाबंदी कराई गई व पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह यादव अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनोहर गवाली एवं थाना प्रभारी बलकवाड़ा रामेश्वर ठाकुर भी मौके पर पहुंचे व घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। वहाँ मौजूद ग्रामीणों से चर्चा कर हर एक जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस कप्तान द्वारा मौके पर ही पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियो की धरपकड़ के लिये दिशा निर्देश दिये। प्रकरण में घटना दिनांक से ही अलग अलग टीमो द्वारा घटना स्थल पर आरोपियो के पहुचने के संभावित रास्तों की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की गई।
वारदात का उद्देश्य एवं तरीका
पकड़ में आये आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा पृथक-पृथक बताया कि पैसो की जरुरत होने पर इनके द्वारा गाँव-गाँव जाकर किसानों के बाड़े मे बंधी बकरियों की रैकी कर रात मे योजनाबद्ध तरीके से चुरा लिया जाता था। चुराई बकरियों को अपने गाँव के पास जंगल मे रखा जाता था और कुछ दिन बाद बकरियों को बाजार मे जाकर बेच दिया जाता था। बेचने पर आए रुपयों को आपस में बराबर बाँट लिया जाता था। इस प्रकार हर बार यह घटना की जाती थी। आरोपियो से अन्य जिलों मे की गई घटना के संबंध भी प्रथक से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों द्वारा की गई घटनाए। आरोपियों द्वारा खरगोन के अलावा अन्य जिलों में भी 8 बकरी चोरी की घटनाएं शामिल है।
ये भी पढ़े- Indore news: पुलिस ने बनाई बदमाशों की कुंडली, कड़ी कार्रवाई का खास प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications